Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (punjabi singer garry sandhu attacked australia) पंजाब के जालंधर से संबंध रखने वाले पंजाबी सिंगर गैरी संधू पर ऑस्ट्रेलिया में एक शो के दौरान विवाद के बाद हमला किया गया।
संधू के शो में आए एक फैन ने उन्हें मारने की कोशिश की। आरोपी ने स्टेज पर चढ़कर संधू का गला पकड़ लिया था।
हालांकि, मौके पर मौजूद संधू के सिक्योरिटी गार्ड और पुलिस ने किसी तरह उक्त युवक को पकड़ स्टेज से नीचे उतारा।
बाद में पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले गई। बता दें कि गैरी संधू इन दिनों ऑस्ट्रेलिया टूर पर हैं।
वीडियों में अटैक करता युवक नजर आ रहा बीते रविवार को ऑस्ट्रेलिया में गैरी संधू लाइव शो कर रहे थे।
यहां बड़ी संख्या में लोग जमा थे। गैरी संधू ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में शो कर रहे थे, जहां उनकी आवाज से लोगों में उत्साह था।
इसी दौरन एक व्यक्ति ने हमला किया। हालांकि उक्त हमले से पहले गैरी संधू ने इशारा से गाली निकाली थी।
जिसके बाद ये हमला किया गया। कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स द्वारा साझा की गई वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा संधू का गला पकड़े हुआ नजर आ रहा है।
न्यू साउथ वेल्स पुलिस कार्यक्रम में मौजूद थी और उसने संदिग्ध को तुरंत पकड़ लिया।
न तो कलाकार और न ही उनकी टीम ने घटना के बारे में कोई बयान जारी किया है।
हालांकि एक वीडियो ऐसा भी सामने आया है, जिसमें गैरी संधू स्टेज से गाली का इशारा भी करते हुए नजर आ रहे हैं।
जिसके बाद संधू की उक्त व्यक्ति के साथ बहस भी हुई।
बहस के बाद मामला इतना बढ़ गया कि उक्त व्यक्ति ने स्टेज पर चढ़ कर हमला कर दिया और गैरी संधू का गला पकड़ लिया।

जालंधर के रूड़का कलां गांव के रहने वाले हैं संधू
बता दें कि पंजाबी गायक गैरी संधू कई सुपर हिट गाने कर चुके हैं। वह मूल रूप से जालंधर के गांव रूड़का कलां के रहने वाले हैं।
हालांकि वह फिलहाल यूके में ही रहते हैं और काम करते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर संधू के करीब 53 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। गैरी संधू के कई गानों को तो 15 करोड़ से ज्यादा फैंस पसंद कर चुके हैं।
——————————————————————













खबरें ये भी हैं…
- पंजाब के मंत्रियों और पुलिस में टकराव, हरजोत बैंस घायल, कई हिरासत में, जानें पूरा मामला
- CM भगवंत मान ने पंजाब के कर्मचारियों और पैंशनर्ज़ को दिया ये दीवाली गिफ्ट
————————————————————–
Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें














