Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। 17 साल से मूलभूत सुविधाओं से वंचित शौर्य ग्रीन रैज़ीडेंटस वेलफेयर सोसाइटी के 400 परिवारों का इंतज़ाम खत्म होने जा रहा है।
आम आदमी पार्टी के जालंधर सैंट्रल से हल्का इंचार्ज नितिन कोहली के प्रयासों से 400 परिवारों को जल्द ही सुविधाएं मिलेंगी।
सोसाइटी में रहने वाले लोगों की समस्याएं दूर करने और मांगे जल्द पूरी करने के निर्देश सीएम भगवंत मान ने जिला प्रशासनिक अधिकारियों को दिए हैं।
बता दें कि शौर्य ग्रीन रैज़ीडेंटस् वेलफेयर सोसाइटी, सूर्या इंकलेव लगभग 17 साल पहले बसी थी। प्राईवेट बिल्डर द्वारा जालंधऱ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से एमओयू साइन करके शौर्य ग्रीन अपार्टमैंटस के नाम से 972 फ्लैट बनाए गए।
उस समय खरीदारों को बताया गया था कि फ्लैट्स में लग्ज़ीर सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी। लेकिन बाद में बिल्डर द्वारा वायदा पूरा नहीं कर पाया।
सोसाइटी के लोगों ने कई सालों में पिछली सरकारों को प्रतिनिधियों से मिलकर अपनी समस्याएं बताई, लेकिन सोसाइटी को आश्वासन से अधिक कुछ नहीं मिला।
कुछ महीने पहले जालंधर सैंट्रल हल्का इंचार्ज नितिन कोहली द्वारा सूर्या इंकलेव के शौर्य ग्रीन अपार्टमैंटस के 400 परिवारों से मिले और ईलाके की नुहार बदलने की तरफ काम किया।
400 परिवारों से किए वायदे मुताबिक नितिन कोहली आज शौर्य ग्रीन रैज़ीडेंटस वैलफेयर सोसाइटी के प्रधान पीवीएस पठानिया, महासचिव राकेश बहल जालंधर में लोक मिलनी के दौरान सीएम भगवंत मान से मिले।
नितिन कोहली के माध्यम से सोसाइटी के पदाधिकारियों ने सीएम मान को बताया कि वे सभी 17 साल से रह रहे हैं, पूरी पेमेंट करने के बावजूद उनके फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं हुई और न ही वायदे मुताबिक कोई सुविधा मिली।
सोसाइटी के लोगों ने मांग की कि अपार्टमेंटस की रजिस्ट्रीयां करवाई जाएं। इसके अतिरिक्त मल्टी स्टोरी पार्किंग, हर ब्लाक में 2 लिफ्ट, फायर सिस्टम, अपार्टमैंट की चारदावीरी मजबूत करने, नागरिकों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने और अपार्टमेंट पेंट करवाने तथा नए निर्माण को रोकने की प्रमुख मांगे सीएम भगवंत मान के सामने रखी।
सीएम भगवंत मान द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अधिकारियों को निर्देश दिए के निर्धारित समय में सोसाइटी के फ्लैट्स की रजिस्ट्री करवाई जाएं और मांगो के मुताबिक अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।
शौर्य ग्रीन अपार्टमैंटस के लोगों ने नितिन कोहली का धन्यवाद किया है।
ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR












