Prabht Times
चंडीगढ़। पंजाब के कांग्रेस विधायक दर्शन सिंह बराड़ के बेटे के स्टोन क्रशर को वन विभाग ने सील कर दिया है। इसे लेकर प्रदेश की सियासत गर्माई हुई है। आरोप है कि कंपनी की ओर से केंद्र सरकार से इस जगह को व्यावसायिक काम के लिए इस्तेमाल करने की मंजूरी नहीं ली है। हालांकि, इस मसले पर क्रशर मालिक का कहना है कि उनकी ओर से इसके लिए आवेदन कर रखा है, मगर सरकारी तौर पर ही इसे लटकाया जा रहा है।
मोगा जिले के बाघापुराना से विधायक दर्शन सिंह बराड़ के बेटे गुरजंट सिंह बराड़ का क्रशर मुकेरियां के बिरगनी पतन में चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कंपनी की ओर से अंडर सेक्शन 2 दो फोरेस्ट डिपार्टमेंट एक्ट के तहत केंद्र सरकार से इस जगह को व्यवसायक तौर पर इस्तेमाल करने की मंजूरी नहीं ली है। कुछ दिन पहले ही फोरेस्ट विभाग ने इस मामले में उन्हें अवगत करवा दिया गया था। मगर यह मंजूरी पेश नहीं करने पर यह क्रशर सील किया गया है। यही नहीं पावर कॉर्पोरेशन को भी यहां का बिजली कनेक्शन काटने के ऑर्डर किए जा चुके हैं। इसके बाद विधायक दर्शन सिंह बराड़ के बेटे गुरजंट सिंह का कहना था कि उनके पिता की ओर से नवजोत सिंह सिद्धू का सहयोग किया गया था, जिस कारण उन्हें इस तरह की कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। वह सभी कागजात जल्द मीडिया के सामने पेश करेंगे।
सिद्धू के पक्ष में बयान से सुर्खियों में आए थे बराड़
पिछले दिनों एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। इसमें बाघापुराना के विधायक दर्शन सिंह बराड़ नए प्रधान की ताजपोशी से पहले हुई बैठक में बैट का शॉट लगाते हुए दिखाई दिए थे। कहा था कि अब गरीबों की भी सुनी जाएगी। नहीं तो उन्हें तो मार दी दिया गया था। वह पहले भी कैप्टन के खिलाफ खुलकर बोलते नजर आते रहे हैं।
अपनी ही पार्टी के नेता से बताया था, जान का खतरा
करीब एक सप्ताह पहले कांग्रेस विधायक दर्शन सिंह बराड़ ने जिला कांग्रेस की प्रधान की पद की दौड़ में शामिल महेश इंदर सिंह पर आरोप लगाया था कि वह गैंगस्टरों के साथ मिलकर उनकी हत्या करने की साजिश रच रहे हैं। बराड़ ने इस मामले में डीजीपी से मुलाकात कर अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। बराड़ का कहना है कि क्योंकि वह दोनों एक ही हलके से हैं, इसलिए उनके बीच 1985 से ही राजनैतिक लड़ाई चली आ रही है। महेश इंदर सिंह पूर्व अकाली विधायक रह चुके हैं और उन्होंने 2016 में कांग्रेस ज्वॉइन कर ली थी। वह टिकट की दौड़ में भी शामिल थे। महेश इंदर सिंह इस समय मोगा जिला प्रधान की दौड़ में शामिल हैं।
ये भी पढ़ें
- बड़ी लापरवाही! 3 मिनट में महिला के दोनों बाजू पर लगा दी Corona Vaccine
- Rahul Gandhi ने सभी को कर दिया हैरान, ऐसे पहुंचे संसद भवन
- Pornography Case से कैसे जुड़े हैं शिल्पा शेट्टी के तार? ऐसे खुलेंगे ‘राज़’
- मोबाइल की तरह बिजली क्नेक्शन भी कर सकेंगे पोर्ट, ये है सरकार का प्लान
- पंजाब के इस कांग्रेसी MLA ने खोला सिद्धू के खिलाफ मोर्चा
- पंजाब के पूर्व मंत्री अवतार हैनरी के दफ्तर में भिड़े दो पक्ष, चली गोली
- सलमान खान नहीं ये एक्टर होंगे Bigg Boss 15 के होस्ट!
- बड़ी खबर! इस फोन कॉल के बाद नरम पड़े कैप्टन अमरिंदर सिंह!
- रुबीना दिलैक को मिला बड़ा ब्रेक, इस फिल्म से करेंगी Bollywood में ऐंटरी