
Prabhat Times
- खाटू श्याम जी, सालासर बालाजी, हरिद्वार और ऋषिकेश जाने की भक्तों की मन्नतें आज पूरी हुईं – नितिन कोहली
जालंधर। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 70 से आज दो ए.सी. बसों को तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया गया। इनमें एक ए.सी. स्लीपर बस भी शामिल है।
इस अवसर पर जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने संगतों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खाटू श्याम जी, सालासर बालाजी, हरिद्वार और ऋषिकेश जैसे पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन की संगतों की लंबे समय से चली आ रही इच्छा आज पूरी हुई है।
नितिन कोहली ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत जालंधर सेंट्रल के प्रत्येक वार्ड से संगतों को विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के लिए बसें रवाना की जाएंगी।
इसी कड़ी में पार्षद जतिंदर गुलाटी के वार्ड नंबर 70 से आज दो ए.सी. बसों को रवाना किया गया।
उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा को विशेष प्राथमिकता दी गई है।
संगतों के लिए ए.सी. बसों के साथ-साथ ए.सी. कमरों में ठहरने, खान-पान और लंगर की उचित व्यवस्था की गई है, ताकि पूरी यात्रा आरामदायक और सुविधाजनक रहे।
नितिन कोहली ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा शुरू की गई यह जनहितैषी योजना लोगों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से संगतों की इच्छा थी कि वे खाटू श्याम जी, सालासर बालाजी, हरिद्वार और ऋषिकेश जैसे पवित्र स्थलों के दर्शन कर सकें।
उन्होंने कहा कि आज संगतों की अरदास पूरी हुई है और उन्हें इन पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।
यह यात्रा केवल एक सफर नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक भावनाओं से जुड़ा एक यादगार अवसर है।
नितिन कोहली ने कहा कि जालंधर सेंट्रल के प्रत्येक वार्ड से संगतों को तीर्थ यात्रा से जोड़ने का प्रयास आगे भी लगातार जारी रहेगा।
यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यात्रा से जुड़े सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे।
——————————————————————————————–


————————————–










