Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (Court sentences robber to 5 years imprisonment) महानगर के पॉश एरिया माडल टाऊन में महिला से पर्स छीनते समय पकड़े गए स्नैचर को जालंधर की अदालत ने 5 साल की सजा सुनाई है।

जानकारी के मुताबिक जालंधर के मिट्ठापुर रोड़ निवासी महिला जसबीर कौर 11 दिसंबर 2023 को किसी काम से मार्किट गई। माडल टाऊन में राणा अस्पताल के निकट बाइक सवार लुटेरा महिला का पर्स छीन ले गया। पर्स में नकदी और जरूरी सामान था।

महिला ने शोर मचाया तो लोगों ने पीछा करके कुछ ही दूरी पर लुटेरे को काबू कर लिया। सूचना मिलते ही थाना नम्बर 6 की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मनवीर मन्ना वासी नूरमहल को अरेस्ट करके लूटा गया पर्स बरामद कर लिया। 

मामले की सुनवाई जिला एवं सैशन जज निरभय सिंह गिल की अदालत में चली। सुनवाई के दौरान डीए अनिल कुमार बोपाराए और डिप्टी डीए मनोज कुमार द्वारा मजबूती से दलीलें पेश की।

सुनवाई के दौरान आज माननीय अदालत ने आरोपी मनवीर मन्ना को 5 साल की सख्त सजा और 5 हज़ार रूपए जुर्माना लगाया।

————————————————-

————————————–

ये भी पढ़ें 

—————————————————————-

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1