Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (Counter Intelligence Jalandhar busts an inter-state weapon smuggling racket) पंजाब पुलिस को आज जालंधर और अमृतसर देहात में बड़ी सफलता मिली है।

काउंटर इंटैलीजेस जालंधर की टीम ने हथियार सप्लाई करने वाले इंटरस्टेट गैंग का पर्दाफाश किया तो वहीं अमृतसर देहात पुलिस द्वारा करोड़ों के मूल्य के ड्रग आईस और हैरोईन बरामद की है।

वेपन सप्लाई करने वाले इंटरस्टेट गैंग के दो सदस्य अरेस्ट

काउंटर इंटेलीजैंस जालंधर की टीम को बड़ी सफलता मिली है। काउंटर इंटेलीजैंस की टीम ने हथियार सप्लाई करने वाले अंर्ताज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने 2 लोगो को अरेस्ट करके उनके पास से 6 अवैध पिस्तौल तथा 7 मैगज़ीन बरामद किए हैं। ये खुलासा डीजीपी गौरव यादव ने किया है।

डीजीपी गौरव यादव द्वारा एक्स पर पोस्ट शेयर कर खुलासा किया कि हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के सदस्यों से पूछताछ में पता चला है कि वे पिछले 6 महीने में पंजाब में हथियारों की 4 बड़ी कन्साईनमेंट सप्लाई कर चुके है।

गिरोह के 2 और सदस्यों की पहचान की जा चुकी है, उन्हें जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा।

अमृतसर देहात पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की आइस और हैरोईन

पंजाब के अमृतसर में देहात पुलिस ने एक किलो आइस (मेथामेटाफिन) और तीन किलोग्राम हेरोइन के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के लिंक पाकिस्तान में बैठे बड़े नशा तस्करों से पाए गए हैं।

डीजीपी पंजाब गौरव यादव द्वारा शेयर किए गए एक ट्वीट में इसकी जानकारी सांझा की गई।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि, अमृतसर देहात पुलिस ने एक बड़ा नेटवर्क ब्रेक किया है।

अंतर्राष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ हुआ है।

बरामद हुई 3 किलोग्राम हेरोइन और 1 किलोग्राम आइस (मेथामेटाफिन) की मार्केट में कीमत 25 करोड़ से ज्यादा की है।

डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तानी तस्कर डोगर राजपूत के संपर्क में थे।

हेरोइन की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करते थे।

दोनों के खिलाफ अमृतसर देहात पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

आरोपियों का अगला पिछला लिंक खंगाला जा रहा है।

डीजीपी यादव ने कहा कि पंजाब में नशा खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

————————————————————–

 

मां का जागरण… अरे द्वारपालों… कन्हैया से कह दो…देखें वीडियो

———————————————————

ईरान में आसामान से बरसने लगी मछलियां, देखें वीडियो

———————————————————–

चढ़ता सूरज धीरे-धीरे ढलता है ढल जाएगा, देखें वीडियो

—————————————————-

BJP केंडीडेट सुशील रिंकू की पत्नी ने आप के लिए मांगे वोट, देखें वीडियो

—————————————————————–

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1