Prabhat Times
जालंधर। बेशक, पंजाब में कोरना संक्रमण कम हो चुका है। कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की डेली रिपोर्ट राहत देने वाली है। लेकिन दूसरी तरफ मृत्यु दर का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार को भी लुधियाना में 24 और जालंधऱ में 10 मरीज़ों की मृत्यु हुई है।
लुधियाना में आज 485 मरीज़ों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है जिसमे से 416 मरीज जिला लुधियाना के हैं। साथ ही लुधियाना में आज 24 मरीज़ों की मृत्यु हुई है। जिसमे से 20 मरीज़ लुधियाना जिला के हैं।
जालंधर से मिली जानकारी के मुताबिक महानगर में 10 मरीज़ों की मृत्यु हुई है। जबकि लगभग 530 मरीज़ों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इसमें से कुछ मरीज़ दूसरे जिलों के भी हैं।
सेहत विभाग की अपील है कि नियमों का पालन और सख्ती से किया जाए। ताकि कोरोना की तीसरी लहर से बचा जा सके। 

ये भी पढ़ें