Prabhat Times

चंडीगढ़। (congress protested outside cm residence) चंडीगढ़ स्थित पंजाब CM के रेजिडेंस में कांग्रेसियों के धरने को लेकर बवाल हो गया। हालात इस कदर बिगड़े की चंडीगढ़ पुलिस और पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग में धक्कामुक्की हो गई।
इसके बाद पुलिस सभी कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। उन्हें बस में भरकर पुलिस थाने ले गई। कांग्रेसी CM भगवंत मान से मिलने आए थे।
उनका कहना था कि पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और संगत सिंह गिलजियां पर राजनीतिक बदलाखोरी के तहत केस दर्ज किया गया।

ये है मामला

पंजाब में दो पूर्व मंत्रियों पर भ्रष्टाचार मामले में कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस में उबाल है। मामले में कांग्रेस नेता सीएम आवास के बाहर पहुंचे और धरना शुरू कर दिया।
अधिकारी उन्हें सीएम से मिलाने अंदर ले गए, लेकिन सीएम से अभी मुलाकात नहीं हो पाई है।
एक घंटे से अधिक समय तक सीएम से मुलाकात न होने पर कांग्रेस नेता सीएम आवास के भीतर ही धरने पर बैठ गए।
बताया जा रहा है कि सीएम हाउस के अधिकारियों ने राजा वड़िंग को 5 प्रतिनिधि लेकर आने को कहा था, लेकिन वह सारे विधायक व पूर्व विधायकों को लेकर चले गए।
इससे गुस्साए कांग्रेस नेता सीएम आवास के भीतर ही धरने पर बैठ गए हैं। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। यह पहली बार होगा जब विपक्षी सीएम आवास के भीतर ही धरने पर बैठे।

भगवंत मान ने किया ट्वीट

इसका जवाब भी अब CM भगवंत मान ने दिया है। उन्होंने कहा, ‘मुझे दुख है कि बिना समय लिए पंजाब के बचे-खुचे कांग्रेसी मेरे घर पर आ गए। वह रिश्वत के केस का सामना कर रहे लीडरों के हक में आए थे।
पंजाब को लूटने वालों का साथ देना सबूत है कि रिश्वत इनके खून में है। वह नारे लगा रहे थे कि साड्‌डे हक-ऐत्थे रख, इसका मतलब रिश्वतखोरी भी कांग्रेस का हक है।’

कांग्रेसी बोले- समय देकर बुलाया, फिर जलील किया

हिरासत में लिए कांग्रेसियों में पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विधानसभा में विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व डिप्टी CM सुखजिंदर रंधावा, जालंधर से पूर्व विधायक सुशील रिंकू, विधायक बावा हैनरी, विधायक सुखविन्द्र कोटली, के अलावा कई नेता शामिल हैं।
उनका कहना था कि CM ने सुबह 10 बजे का समय दिया था। इसके बावजूद उन्होंने मुलाकात नहीं की। उलटा उन्हें CM हाउस के अंदर बुलाते वक्त जलील किया गया।
उनकी तलाशी ली गई और मोबाइल बाहर रखवा लिए गए। पुलिस ने उन्हें एक बजे मुलाकात का वक्त दिया, लेकिन कांग्रेसी नहीं माने। जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें