Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (congress appoint new halka incharge jasbir dimpa amritsar east navjot sidhu) नवजोत सिद्धू के बिना पंजाब में एक बार फिर सर्वाइव करने वाली कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है।

कांग्रेस हाईकमान ने नवजोत सिद्धू को अमृतसर पूर्वी के हल्का इंचार्ज पद से छुट्टी कर दी है।

नवजोत सिद्धू की जगह सांसद जसबीर डिम्पा को अमृतसर पूर्वी का हल्का इंचार्ज नियुक्त किया है। ये फैसला लोकसभा चुनावों से पहले ही हो चुका था, लेकिन चुनावों के मद्देनज़र इसे सार्वजनिक नहीं किया गया।

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के बाद से ही राजनीति से दूरी बनाकर बैठे नवजोत सिंह सिद्धू को अब साइड लाइन कर दिया है।

लोकसभा चुनाव 2024 में भी सिद्धू नअमृतसर आए और न ही किसी के लिए प्रचार किया।

जिसके बाद अब कांग्रेस प्रदेश कमेटी ने अमृतसर के हलके की जिम्मेदारी जसबीर सिंह डिंपा को सौंप दी है।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने आदेश जारी करते हुए अमृतसर ईस्ट का हलका इंचार्ज जसबीर सिंह डिंपा को घोषित कर दिया है।

अमृतसर ईस्ट हलके की बात करें तो नवजोत कौर सिद्धू और नवजोत सिंह सिद्धू दोनों पति-पत्नी यहां से विधायक रह चुके हैं।

अप्रैल में जारी हो गए थे आदेश

हालांकि, जसबीर सिंह डिंपा को अमृतसर की जिम्मेदारी सौंपे जाने के यह आदेश अप्रैल महीने में ही जारी हो गए थे, लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते इस आदेश को अब सार्वजनिक किया गया है।

बता दें कि, 2022 विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की विधायक जीवनजोत कौर से हार के बाद से ही नवजोत सिंह सिद्धू ने हलके और राजनीति से दूरी बना ली थी।

2024 के लोकसभा चुनावों में भी नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव प्रचार के लिए नहीं आए, जबकि, उनका नाम स्टार प्रचारकों की सूची में भी शामिल था।

अमृतसर ईस्ट से हारी कांग्रेस, भाजपा को बढ़त

अमृतसर ईस्ट की बात करें तो यहां से कांग्रेस जीत दर्ज करती आई है, लेकिन इस बार यहां उलट हुआ।

अमृतसर में तीसरे स्थान पर रहे भाजपा प्रत्याशी तरणजीत सिंह संधू को यहां से 29,635 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार गुरजीत औजला को यहां से 28,440 वोट प्राप्त हुए।

जसबीर सिंह डिंपा को ये जिम्मेदारी अप्रैल महीने में ही सौप दी गई थी, लेकिन चुनावों के मद्देनजर इसे अब सार्वजनिक किया गया है।

जसबीर डिंपा संभालेंगे चुनाव

अब जब लोकसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं तो पैंडिंग नगर निगम चुनाव जल्द पंजाब सरकार करवा सकती है।

जिसे देखते हुए ही इस हलके की कमान जसबीर सिंह डिंपा को दी गई है।

जसबीर डिंपा के लिए ये हलका नया है, लेकिन अमृतसर के 11 विधानसभाओं में उनका नाम है।

उनके लिए इस हलके की कमान संभालना अधिक मुश्किल नहीं होगा।

————————————————————————-

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1