Prabhat Times

लुधियाना। (CMS Security Loot kand ludhiana trace, 5 cr recover) पंजाब पुलिस और सरकार को हिला कर रख देने वाली 8.49 करोड़ रूपए की लूट की वारदात ट्रेस होेन के साथ ही सनसनीखेज खुलासे हुए हैं।

इतनी बड़ी वारदात को अंजाम डाकू हसीना के नाम से मशहूर हो रही महिला व उसके साथी ने रची थी। पुलिस ने लूट में शामिल 6 लुटेरों को गिरफ्तार कर 5 करोड़ रिकवर कर लिए गए हैं।

पुलिस की जांच में पता चला कि एक महिला ने CMS कंपनी के कर्मचारी के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात में कुल 10 लोग शामिल थे।

वारदात की मास्टरमाइंड ‘डाकू हसीना’ मनदीप कौर गिरफ्तार नहीं हो सकी है। उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया गया है। इस लूट में मनदीप कौर के साथ उसका पति और भाई भी शामिल था।

पुलिस कमिश्नर मनदीप सिद्धू ने बताया कि इस वारदात के 2 मास्टरमाइंड हैं। पहली मनदीप कौर और दूसरा मनजिंदर मनी।

मनी 4 साल से इसी कंपनी का कर्मचारी है। इन्होंने 8 और आरोपियों को अमीर बनाने का सपना दिखाकर साथ मिलाया और वारदात की.

ऐसे की वारदात – 5 महीने की प्लानिंग और फिर…

लूट की वारदात के लिए 2 मॉड्यूल बनाए गए थे। एक मॉड्यूल में मनजिंदर मनी और 2 बाइक पर कुल 5 लोग थे। दूसरे मॉड्यूल में क्रूज कार में मनदीप कौर और उसके साथ 4 लुटेरे शामिल थे।

मनजिंदर मनी CMS कंपनी में काम करता था तो वहां के बारे में हर बात से वाकिफ था। उसे पता था कि यहां कैश किस हालत में रखा जाता है।

कंपनी में सिक्योरिटी के लिहाज से कौन-कौन से लूज प्वाइंट हैं। उसने मनदीप कौर के साथ मिलकर इसकी साजिश रची। जनवरी महीने से इसकी प्लानिंग चल रही थी।

लुटेरे जिस कैश वैन में लूट की रकम ले गए, उसका फ्लिकर चल रहा था, जिसके बारे में कोई जानकार या सिर्फ ड्राइवर ही जानता है।

इस वजह से कंपनी के कर्मचारी पर शक था। वारदात के दिन भी मनजिंदर मनी गाड़ी चला रहा था।

इस वजह से क्रिमिनल बना मनजिंदर 

मनजिंदर रातोंरात होकर अमीर होना चाहता था। इसलिए उसने मनदीप कौर के साथ मिलकर यह वारदात की।

दूसरे आरोपियों की भी अभी कोई क्रिमिनल हिस्ट्री नहीं मिली। ऐसे में सबको अमीर बनाने का सपना दिखाया गया।

सोशल मीडिया पर डाली वीडियो

लूट की मास्टरमाइंड मनदीप कौर के भाई ने इंस्टाग्राम पर नोटों की रील डाली थी। जिसमें 500-500 रुपए के नए नोटों की गडि्डयां कार के डैशबोर्ड पर रखी हैं। इससे भी पुलिस को उनके वारदात किए जाने पर शक हुआ।

वारदात के लिए इसलिए चुना शुक्रवार का दिन

मनजिंदर मनी को पता था कि शनिवार और रविवार को ATM में कैश नहीं डाला जाता। इसलिए कंपनी में शुक्रवार को कैश ज्यादा होता है। इसी वजह से शुक्रवार का दिन लूट के लिए चुना गया।

इन सभी 10 आरोपियों में से किसी ने भी मोबाइल इस्तेमाल नहीं किया था। इसी वजह से लोकेशन के जरिए इन्हें ट्रेस नहीं किया जा सका।

अमाउंट को लेकर भी अंतर

कंपनी की बताई लूट की अमाउंट और लुटेरों के कबूलनामे के बाद रकम में अंतर आया है। लुटेरों ने कहा कि 2 बैग में 3-3 करोड़ और तीसरे में DVR ले गए थे।

मगर, कंपनी ने पहले 7 करोड़ और फिर इसे बढ़ाकर 8.49 करोड़ की लूट बता दिया। पुलिस का कहना है कि जब सारे लुटेरे पकड़े जाएंगे तो पूरी अमाउंट क्लियर हो जाएगी।

CP बोले- CM ने लूट पर नाराजगी जाहिर की

वहीं, मीडिया से बात करते हुए पुलिस कमिश्नर मनदीप सिद्धू ने कहा कि जब ये वारदात हुई तो CM भगवंत मान ने नाराजगी जाहिर की कि इतनी बड़ी वारदात कैसे हुई?।

हालांकि इसके बाद उन्होंने पूरा सपोर्ट किया और इसी वजह से जल्दी कैश को क्रैक कर लिया गया।

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1