Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (cm bhagwant mann statement on mla raman arora arrest) जालंधर सेंट्रल हल्के से विधायक रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी की जानकारी सीएम भगवंत मान ने लाईव होकर की है।
भगवंत मान ने लाईव होकर कहा कि – पंजाबियों, जिस वक्त 2022 में हमनें लोगो द्वारा दी गई जानकारी के संभाला, हमनें एक गारंटी देकर आए थे कि भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दशात नहीं करेंगे। भ्रष्टाचार चाहे कोई अधिकारी ये राजनीतिक पॉवर रखने वाला हो बख्शा नहीं जाएगा।
आज एक बार फिर आम जनता को पता लग गया कि आम आदमी पार्टी वो ये नहीं देखती कि भ्रष्टाचार कौन कर रहा है, चाहे वो अपना हो।
ये लड़ाई किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ है। इस भ्रष्टाचार ने सिस्टम को खोखला कर दिया है। भ्रष्टाचार पर आम आदमी पार्टी की ज़ीरो टॉलरेंस रही है और रहेगी।
अब समय आ गया कि सिस्टम को बिल्कुल क्लीन कर देना। छोटे छोटे दुकानदार व्यापारियों को नुक्स निकाल कर उन्हें बुलाना और फिर ब्लैकमेल करना और जबरन पैसे लेना, बिल्कुल नहीं चलेगा।
व्यापारियों, दुकानदारों, कारोबारियों को सरकार की तरफ से पूरी गारंटी देते हैं, कि हम साथ खड़ेंगे। चाहे कोई लीडर, अफसर, तंग करता है, कागज पत्र को जानबुझ कर लेट कर हा है। भ्रष्टाचार के लिए मजबूर कर रहा है, भ्रष्टाचार का माहौल बना रहा है, बिल्कुल न डरें, शिकायत करें, कार्रवाई करना हमारा काम है।
मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं कि कोई सगा हो या अपना हो, भ्रष्टाचार के मामले में बख्शा नहीं जाएगा।
मैं सभी अधिकारियों या जो भी लीडरों हैं चाहे वे किसी भी पद पर हैं, उन्हें एक बार फिर बता देंता हूं कि क्रप्शन के लिए हमारी ज़ीरो टॉलरेंस है, कोई तरस नहीं खाएंगे, कोई किसी पर रहम नहीं करेंगे।
क्योंकि जिसने 10-20 हज़ार मांगा, लाखों में क्रप्शन करते हैं, जिस व्यक्ति को मजबूर कर दिया पैसे देने के लिए पता नहीं किस किस की मिन्नतें करके पैसे लाता होगा, उसके दिल पर क्या बीतती होगी।
सो ईमानदारी से कमाया पैसा बरकत करता है, चोरी के पुत्त गब्बरू नहीं होते, गल्त कमाई बरकत नहीं करती, यहीं निकल जाती है, किसी की औलाद बुरी निकलती है, गल्त कमाई यहीं निकल जाती है। स्वर्ग नर्क यहीं हैं।
पंजाबियों को बेनती है कि किसी की नज़र में कोई क्रप्शन करता है चाहे कितना भी पॉवरफुल हो, बहाने बना रहा है मौका ढूंढ रहा है, जरूर शिकायत करें, सख्त कार्रवाई करेंगे।
पार्टी ने बता दिया कि अपनों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हैं। ये किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं भ्रष्टाचार सिस्टम के खिलाफ लड़ाई है, इसे जारी रखेंगे, और जीतेंगे भी। इंकलाब जिंदाबाद।
———————————————————-
ये भी पढ़ें
- होटल, कमर्शियल कांपलेक्स, रियल एस्टेट… MLA रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड में बड़ा अपडेट
- जालंधर के पड़ौसी शहर का CIA इंचार्ज समेत 4 पुलिस वाले अरेस्ट, DIG नवीन सिंगला ने किया खुलासा
- Big Breaking : जालंधर में MLA रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड
- सिविल जज की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
- कोरोना रिटर्न – हांगकांग-सिंगापुर से थाईलैंड तक मचा हड़कंप
- भारत के इन राज्यों में फैला कोरोना, केंद्र ने किया अलर्ट
- ट्रंप सरकार का बड़ा एक्शन! इन भारतीयों को नहीं मिलेगा अमेरिका का वीज़ा
- जालंधर में पुलिस और गैंगस्टर के बीच चली सीधी गोलियां, सामने आया होशियारपुर क्नेक्शन
- कमिश्नरेट जालंधर पुलिस ने इस जिला में किया एनकाउंटर, टीनू हत्याकांड में वांटेड थे दोनों आरोपी
- भारतीय सेना का बड़ा खुलासा! पाकिस्तान के निशाने पर था Golden Temple
- 20 रुपये के नोट को लेकर RBI का बड़ा ऐलान
- दिल थाम लें iphone लवर्स! ऐसा होगा iphone 17 pro
- पंजाब पुलिस से बड़ी खबर! हरप्रीत मंडेर, स्वर्णदीप सिंह के सस्पेंशन आर्डर रद्द
- पाकिस्तान PM का बड़ा कबूलनामा! 9-10 मई की रात भारत ने कर दिया था बुरा हाल