Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (CM Mann announces Harmeet Sandhu as AAP candidate from Tarn Taran Assembly constituency) पंजाब में उप चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने तैयारी कर ली है।

आज सीएम भगवंत मान ने तरनतारन विधानसभा हल्का में उप चुनाव के लिए केंडीडेट घोषित कर दिया है।

सीएम मान ने ऐलान किया कि तरनतारन विधानसभा हल्का से हरमीत संधू आम आदमी पार्टी की तरफ से केंडीडेट होंगे।

सीएम भगवंत मान ने पंजाब भर की लिंक सड़कों की रिपेयर व अपग्रेडेशन का कार्य शुरु करवाते बताया कि पंजाब भर में 19,492 किलोमीटर सड़कों पर 3,425 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इन सड़कों के रख-रखाव का कार्य संबंधित ठेकेदार पांच वर्ष तक करेगा। तरनतारन के कस्बा झब्बाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के लोगों को बधाई देते कहा कि उन्हीं द्वारा दिए जाते टैक्स के पैसे से ही यह विकास कार्य हो रहे हैं।

मान ने कहा कि पंजाब के विकास के लिए ग्रांटों की कमी नहीं। आम आदमी पार्टी (आप) की नीति व नीयत के चलते ही शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति लाई जा रही है।

——————————————————-

ये भी पढ़ें

——————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel