



Prabhat Times
- मथुरा के पास यमुना में जगराओं के श्रद्धालुओं को ले जा रही नाव पलटने से कई लोगों की मौत: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
- यमुना नदी में जगराओं के 32 श्रद्धालुओं को ले जा रही नाव के पलटने से जानमाल का नुकसान बेहद दुखद: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
- यमुना नाव हादसे के बाद राहत और बचाव कार्यों के लिए पंजाब सरकार उत्तर प्रदेश के लगातार संपर्क में: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज मथुरा के निकट यमुना नदी में जगराओं के श्रद्धालुओं को ले जा रही एक नाव के पलटने से हुए दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
इस घटना ने एक आध्यात्मिक यात्रा को भयावह त्रासदी में बदल दिया, जिसने कई परिवारों को झकझोर कर रख दिया है।
एक संदेश में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जगराओं के 32 निवासियों को वृंदावन ले जा रही एक नाव मथुरा के पास यमुना नदी में पलट गई।
इस दुखद हादसे में कुछ श्रद्धालुओं की डूबने से मृत्यु हो गई।” उन्होंने आगे कहा, “राहत और बचाव कार्यों के लिए मैं उत्तर प्रदेश सरकार के लगातार संपर्क में हूं।”
दुख प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं पीड़ित परिवारों, उनके रिश्तेदारों और मित्रों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दें और दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।”
———————————————–


ये भी पढ़ें
- …अब 14.2 किलो नहीं सिलेंडर में मिलेगी सिर्फ इतनी गैस! LPG संकट के बीच सरकार का ‘प्लान-बी’
- बड़ी राहत! LPG को लेकर सरकार ने दिए ये अहम आदेश
- पिछली सरकारों की नाकामी से बंद हो गए थे सांस्कृतिक मेले, अब ‘रंगला पंजाब’ के रंग दिखाई देने लगे हैं: मान
- सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की
————————————–





