Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (cm mann expresses profound grief and sorrow over kuwait tragedy) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुवैत में बहु-मंजिला इमारत को आग लगने की घटी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

इस हादसे में कई भारतीयों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जिसमें बड़ी संख्या भारतीयों की दम घुटने के कारण मौत हुई।

उन्होंने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण कई कीमती जानें गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

भगवंत मान ने मृतकों के परिवारों के साथ हमदर्दी ज़ाहिर करते हुये परमात्मा के समक्ष अरदास की कि वह दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में निवास प्रदान करे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

भगवंत मान ने कहा कि इस घटना के बारे जान कर उनको बहुत दुख हुआ है।

उन्होंने परमात्मा के आगे अरदास की कि वह पीड़ित परिवारों को यह अपूर्णीय कमी सहन का हौंसला प्रदान करे।

उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सभी पंजाबी, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।

उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के ज़खि़्मयों के जल्द स्वस्थ होने के लिए भी अरदास की।

 

———————————————————-

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1