Prabhat Times
SBS Nagar शहीद भगत सिंह नगर। (cm hands cheque 1 CR to the family member of martyr asi dhanwant singh) ड्यूटी के दौरान शहीद हुए ए.एस.आई. धनवंत सिंह के परिवार को आज सीएम भगवंत मान ने एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा।
मुख्यमंत्री ने देश सेवा में उनके बलिदान को सम्मान देते हुए यह चेक परिजनों को सौंपा और बताया कि ए.एस.आई. धनवंत सिंह ने 18 जनवरी 2025 को जिला शहीद भगत सिंह नगर में अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहादत प्राप्त की थी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस विनम्र प्रयास के ज़रिए पंजाब में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस अधिकारियों के अतुलनीय योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती है।
मुख्यमंत्री ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों के परिवारों की सहायता को राज्य सरकार का प्रथम कर्तव्य बताया।
उन्होंने कहा कि ऐसे नायकों के परिवारों को वित्तीय मदद देना न केवल सरकार का नैतिक दायित्व है, बल्कि यह उनके कल्याण की दिशा में एक मानवीय प्रयास भी है।
भगवंत मान ने कहा कि यह सहायता परिवार को संबल प्रदान करने के साथ-साथ उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने में सहायक सिद्ध होगी।
साथ ही यह कदम युवाओं को मातृभूमि की सेवा के लिए पंजाब पुलिस और सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए भी प्रेरित करेगा।
————————————————-
————————————–
ये भी पढ़ें
- मोबाइल, लैपटॉप, ज्वेलरी सस्ता हो जाएगा ये सब… भारत कर रहा है ये बड़ी डील
- WWE सुपरस्टार Hulk Hogan का निधन, 71 साल की उम्र में आया कार्डियक अरेस्ट
- CBSE का बड़ा आदेश! एक सैक्शन में सिर्फ इतने स्टूडेंट
- एयरफोर्स का F-7 फाइटर जेट क्रैश, कॉलेज की बिल्डिंग पर गिरा
- CM ने लैंड पूलिंग स्कीम के बारे में लोगों को गुमराह कर रहे विपक्ष पर साधा निशाना
- UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, लिमिट फिक्स… यूजर्स बार-बार नहीं कर पाएंगे ये काम
- एअर इंडिया प्लेन क्रैश की जांच में सनसनीखेज खुलासा… कहीं पॉयलट ने जानबूझ कर…
- इन लोगों को मिलेगा बेहद कम रेट पर मिलेगा नया AC, सरकार बना रही ये बड़ा प्लान
- GST सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, सस्ता हो जाएगा ये सब
- FASTag से चालान, इंश्योरेंस ले लेकर पार्किंग तक हो जाएंगी ये सब पेमेंट