Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (CM congratulate indian hockey team and neeraj chopra) paris olympics) पेरिस ओलंपिक्स में भारतीय हॉकी टीम की शानदार जीत और साथ ही नीरज चोपड़ा द्वारा रजत मैडल जीतने पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बधाई दी है।

सीएम मान ने ऐलान किया है कि भारतीय हॉकी टीम में खेले पंजाब के खिलाड़ियों को एक एक करोड़ का ईनाम दिया जाएगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पेरिस ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है।

बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने कांस्य पदक के लिए हुए मैच के दौरान शानदार खेल का प्रदर्शन कर स्पेन को 2-1 से हराकर पूरे देश का नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठित मैच में भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए अपनी टीम को जीत की ओर अग्रसर किया।

हॉकी टीम में कप्तान हरमनप्रीत सिंह और वाइस-कप्तान सहित 10 खिलाड़ी पंजाब के हैं, जिन्होंने ओलंपिक खेलों में शानदार हॉकी खेली।

हरमनप्रीत सिंह ने 10 गोल किए। इन खिलाड़ियों को राज्य सरकार की नीति के अनुसार एक-एक करोड़ रुपए के नकद इनाम से नवाजा जाएगा।

भगवंत मान ने कहा कि 52 साल बाद पहली बार भारत ने ओलंपिक्स में हॉकी में लगातार दो बार पदक जीता है।

भारत ने टोक्यो और पेरिस में हुई ओलंपिक खेलों में अब लगातार दो पदक जीते हैं।

इससे पहले लगातार दो पदक 1968 में मैक्सिको और 1972 में म्यूनिख में जीते गए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत देश में राष्ट्रीय खेल की पुरानी शान को बहाल करने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

भगवंत मान ने कहा कि स्पेन के खिलाफ इस शानदार जीत से पूरी टीम ने देश को गौरवान्वित किया है और यह जीत खेल इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगी।

टीम की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि टीम ने एक बार फिर देश के महान हॉकी खिलाड़ियों की शानदार विरासत को बनाए रखा है।

मुख्यमंत्री ने रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को बधाई दी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक खेलों में जैवलिन थ्रो में रजत पदक जीतने पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने अपनी असाधारण और ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

उन्होंने कहा कि चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था और अब पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतकर देश के लिए सम्मान अर्जित किया है।

भगवंत मान ने कहा कि ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा जीते गए पदक नए खिलाड़ियों को आगामी मुकाबलों के लिए प्रेरित करेंगे।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि इस युवा खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन भविष्य में आने वाली पीढ़ियों को उनके नक्शे-कदम पर चलने के लिए प्रेरित करेगा।

उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा आने वाले समय में खेल मुकाबलों में नए खिलाड़ियों के लिए आदर्श की भूमिका निभाएंगे।

भगवंत मान ने कहा कि प्रत्येक खेल में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से उनकी खेल के प्रति मेहनत और समर्पण की भावना का पता चलता है।

 

——————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1