Prabhat Times

चंडीगढ़। (cm bhagwant mann vs former finance minister manpreet badal) पंजाब को खोखला कर रहे भ्रष्ट नेताओं को आज एक बार फिर सीएम भगवंत मान ने सख्त चेतावनी दी है।

पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के मामले में बात करते हुए सीएम ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि मनप्रीत बादल पर कार्रवाई इस बात का सबूत है कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं, चाहे वो कोई भी हो।

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है।

भगवंत मान राजनीति में मनप्रीत बादल के साथ ही आए थे, लेकिन अब दोनों आमने-सामने हैं।

बीते दिनों मनप्रीत बादल व सीएम मान के बीच हुई ट्विटर वार के बाद अब मुख्यमंत्री ने दोबारा टिप्पणी कर दी है।

मुख्यमंत्री मान ने एक कार्यक्रम में भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलते सख्त शब्दावली का प्रयोग किया है।

इसी को उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर भी शेयर किया है।

भगवंत मान ने कहा- जब मनप्रीत बादल पर केस दर्ज हो सकता है तो समझ लीजिए कि मैं किसी को नहीं बख्शता।

बेशक वह मनप्रीत बादल के साथ राजनीति में आए थे, लेकिन मनप्रीत बादल शहीदों की धरती से शपथ लेकर कांग्रेस में चले गए और अब भाजपा में चले गए हैं, मैं आज भी उस शपथ पर कायम हूं।

मनप्रीत बादल को बताया सबसे बड़ा नौटंकीबाज

मुख्यमंत्री मान ने खुद को नौटंकीबाज कहे जाने पर भी टिप्पणी की।

सीएम मान ने कहा – शहीद भगत सिंह के गांव की मिट्टी की कसम खाकर कांग्रेस में जाना और फिर बीजेपी में शामिल होना, इससे बड़ा नौटंकीबाज कोई नहीं हो सकता।

मनप्रीत बादल को नाटकों के लिए ऑस्कर मिलना चाहिए।

मुगलों के समय में यह उनके साथ थे और अंग्रेजों के समय भी यह उनके साथ चले गए।

अकाली के समय वह अकाली दल में थे, उसके बाद कांग्रेस के समय वह कांग्रेस में शामिल हुए और अब वह भाजपा में शामिल हो गए हैं। लेकिन उन्हें बताना चाहिए कि वे लोगों के साथ कब थे और कब रहेंगे?

देखें वीडियो

आपदा से हुए नुकसान के एक-एक पैसे की भरपाई की जाएगी

सीएम ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के एक एक पैसे की भरपाई की जाएगी।

15 अगस्त से विशेष गिरदावरी खत्म कर मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू होगी।

अगर किसी की बकरी, मुर्गी, भैंस का नुकसान हुआ तो उनका सरकार मुआवजा देगी। पंजाब का खजाना भरा हुआ है।

देखें वीडियो

‘मेरा देश होवे पंजाब’ गीत सुन कई बार भावुक हुए सीएम

शहीद ऊधम सिंह के राज्यस्तरीय श्रद्धांजलि समारोह में छात्रा अहरम इकबाल का गीत ‘मेरा देश होवे पंजाब’ सुनकर मुख्यमंत्री भगवंत मान कई बार मंच पर भावुक हुए।

मुख्यमंत्री की आंखों से लगातार आंसू बहते रहे और बगल में बैठे कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, मुख्यमंत्री को भावनाओं पर काबू पाने का आग्रह करते दिखाई दिए।

इस दौरान मंच पर बैठे कई नेताओं व डीसी ने आंसू पोंछने के लिए मुख्यमंत्री को रूमाल देने की कोशिश भी की.

लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान, देशभक्ति के इस गीत में पूरी तरह से डूबे नजर आए और ताली बजाकर हौसला अफजाई करते रहे।

बाद में उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि छात्रों की पेशकश ने उन्हें भावुक कर दिया।

जाखड़ की टीम का पता नहीं चल पा रहा था कि कांग्रेसी है या भाजपाई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर तंज कसते हुए कहा कि पंजाब के गवर्नर को मिलने गए जाखड़ की टीम का पता नहीं चल पा रहा था कि कांग्रेसी हैं या भाजपाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की राजनीति में अब पंजाबियों का अहम योगदान रहने वाला है। इसके लिए बड़े स्तर पर मंथन चल रहा है।

देखें वीडियो

केंद्र को चेतावनी- पंगा लेने वालों को पंजाबी छोड़ते नहीं

केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबियों से प्यार से बेशक जान ले लो लेकिन पंगा लेने वालों को पंजाबी छोड़ते नहीं।

उन्होंने कहा कि जुल्म करने वालों को शूरवीरों ने भगा दिया लेकिन कुछ जुल्मियों के खिलाफ संघर्ष जारी है।

शहीद ऊधम सिंह को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि इंसान वर्षों से नहीं ख्यालों से बड़ा होता है।

शहीद ऊधम सिंह की शहादत की अनोखी मिसाल शायद ही कहीं हो।

 

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1