Prabhat Times

चंडीगढ़। (CM Bhagwant Mann punjab Samana toll plaza closed) पंजाब के साथ किए गए वायदे पूरे करते हुए जनता की उम्मीदों पर खरे उतर रहे सीएम भगवंत मान ने आज जिला पटियाला के समाना एरिया में चल रहा टोल प्लाज़ा बंद करवा दिया।

इस टोल प्लाज़ा की निर्धारित समयावधि खत्म हो चुकी थी। बता दें की आप सरकार द्वारा आज 9वां टोल प्लाज़ा बंद करवाया गया है।

सीएम मान ने दावा किया है कि ये टोल प्लाज़ा 10 साल पहले भी हो सकता था, लेकिन पिछले सरकारों की बुरी नीयत के कारण ऐसा नहीं हो सका। पंजाब की जनता का लाखों रूपए लूट लिया गया है।

सीएम मान के मुताबिक इस टोल प्लाज़ा से रोजाना 3 लाख 80 हज़ार रूपए हड़पा जा रहा था। आज से पंजाब का 3.80 हज़ार रूपए बचेगा और लोग अपने परिवारों पर खर्च कर पाएंगे।

इस मौके पर पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा, पीडब्ल्यू और पावर मंत्री हरभजन सिंह मौजूद रहे।

सीएम मान ने कहा कि पंजाब को विकास की और ले जा रहे हैं। मान ने कहा कि शक्ती रैली या ये नहीं दिखाना की हमनें इकट्ठ करना है।

सिर्फ ये बताना है कि ये काम पहले भी हो सकते थे, अगर नीयत सही होती। यही बताने आए हैं। आज बंद करवाया गया 9वां टोल प्लाज़ा बंद करवाया है। ये टोल प्लाज़ा कंपनी के लिए बंद और जनता के लिए खोला जा रहा है।

टोल प्लाज़ा की हिस्ट्री बताते हुए सीएम मान ने कहा कि 1.9.2005 को शुरू हुआ। साढ़े 16 साल का समझौता हुआ था। किसी से पूछा नहीं गया कि टोल प्लाज़ा लगाएँ। जब शुरू हुआ तो आम पब्लिक को पता चला।

उसके पश्चात एक करोड़ 6 लाख 48 हज़ार का डैमेज कंट्रोल भी डाला गया। ये इस लिए कि सड़क कब तक कंपलीट करनी है, एंबूलैंस, रिकवरी व्हीकल रखने हैं। पिछली सरकारों ने कुछ नहीं किया।

मान ने बताया कि इस टोल प्लाज़ा बंद करने को दो बार मौके आए थे। लेकिन पिछली सरकारों ने बंद करवाने की बजाए एग्रीमैंट एक्सटेंड करते रहे और लूटते रहे।

24 जून 2013 को एग्रीमैंट की धारा मुताबिक पहली बार सड़क निर्माण करने के कारण ये टोल प्लाज़ा लगभग 10 साल पहले बंद हो सकता था। लेकिन नहीं किया। समझौता हो गया। कंपनी ने दिन और बढ़ा दिए। सरकारों ने हिस्सा रख कर टोल प्लाज़ा बना दिए।

समझौता कांग्रेस के समय हुआ बाद में हिस्सा चलता रहा। 2007 में सुखबीर आए, समझौता जारी रहा। 16 जून 2018 फिर रद्द हो सकता था। टर्मीनेट किया जा सकता था, बंद करवा सकते थे। तब कांग्रेस सरकार थी, तब भी बंद नहीं किया गया।

मान ने कहा कि अब आप सरकार ने टोल प्लाज़ा कंपनी को नोटिस भेजा तो कंपनी अदालत चली गई। पंजाब सरकार द्वारा अदालत में पक्ष मजबूती से रखा गया तो कंपनी की अर्जी खारिज हुई।  एग्रीमैंट के मुताबिक आज अंतिम डेट है, इस अंतिम डेट पर आप सरकार द्वारा एग्रीमैंट आगे बढ़ाने की बजाए टोल प्लाज़ा ही बंद कर दिया गया है।

आज ये टोल प्लाज़ा सच्ची नीयत और इमानदार सरकार के बंद कर दिया गया है। रोजाना 3 लाख 80 हज़ार रूपए इस टोल प्लाज़ा को जाता था। लाखों रूपए जनता के बचेंगे।

सीएम मान ने कहा कि अगर हमारा माफिया होता तो हम भी एक्सटेंड कर सकते थे, जनता ने कौन सा शोर मचाना था। लेकिन अब लोगों की सरकार आ गई है।

हम जनता बन कर पूछतें है कि लूट कब तक चलेगी। सभी अदालतों से जीत कर आज टोल प्लाज़ा बंद करवाया गया है।

मान ने कहा कि किसी सरकार ने नहीं बताया कि इस टोल प्लाज़ा के 15 किलोमीटर के रेडियस मे आते गांवो के लोगों की व्हीकल 100 या 200 रूपए महीने के लोगो का पास बनता है। लेकिन नहीं बना। इसी आधार पर 10 साल पहले ही टोल प्लाज़ा बंद हो सकता था।

सीएम मान ने कहा कि ये 9वां बंद हुआ है लेकिन ये आखिरी नहीं है। सभी को अंतिम तिथि बताने के निर्देश दिए हैं। जिस भी टोल प्लाज़ा की निर्धारित समयावधि खत्म होगी, वो टोल प्लाज़ा बंद होगा।

कंपनी से होगी नुकसान की भरपाई

सीएम भगवंत मान ने कहा कि कंपनी द्वारा एग्रीमेंट के उल्लंघन के साथ साथ पंजाब का जो नुकसान किया है, इसकी भरपाई भी कंपनी से होगी। सरकार कंपनी से रिकवरी करेगी।

सीएम मान ने स्पष्ट कहा कि अगर जरूरत पड़ेगी तो एफआईआर भी दर्ज करेंगे। अगर एफआईआर हुई तो ये कंपनी सारे देश में ठेका नहीं ले सकेगी। पंजाब का एक एक पैसा वापस खजाना में जाएगा।

किसानों के हित में किया ये बड़ा ऐलान

पंजाब के हर वर्ग के हितों के लिए काम कर रहे सीएम भगवंत मान ने आज किसानों के हित में बड़ा ऐलान किया है।

सीएम मान ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से कनक के दाने में नमी और दाना छोटे होेन के कारण कनक के भाव में जो कटौती की है, उसका खर्च पंजाब सरकार करेगी।

सीएम मान ने कहा कि किसानों के किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। पंजाब सरकार हर मुश्किल में किसानों के साथ है।Click Here

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1