Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (cm bhagwant mann wife gurpreet kaur gave birth to daughter) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर किलकारियां गूंजी हैं। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने गुरुवार को बेटी को जन्म दिया है।

इसकी जानकारी खुद सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी।

सीएम भगवंत मान ने अपने पोस्ट में लिखा, ”भगवान ने मुझे बेटी के रूप में उपहार दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।”

भगवंत मान के पिता बनने पर सोशल मीडिया पर उनको बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

26 जनवरी को CM ने खुद दी थी जानकारी

26 जनवरी को लुधियाना में आयोजित एक आधिकारिक कार्यक्रम में भगवंत मान ने खुद जानकारी देते हुए कहा था कि मार्च महीने तक उनके घर खुशियां आने वाली हैं।

लुधियाना में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम मान ने अपनी निजी खुशी सांझा करते हुए कहा कि मार्च में मेरे घर खुशियां आने वाली हैं।

उन्होंने कहा था, पत्नी 7 माह की गर्भवती है। मैं बताना चाहूंगा कि हमें नहीं पता कि हमें लड़का होगा या लड़की।

जो भी आये, स्वस्थ आए। यही प्रार्थना है। सभी को यही प्रार्थना करनी चाहिए।

बता दें कि सीएम भगवंत मान ने 7 जुलाई 2022 को डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शादी की थी। दोनों की उम्र में 16 साल का अंतर है।

शादी समारोह एकदम सादा रखा गया था जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आप सांसद राघव चड्ढा समेत पार्टी के कई नेता शामिल हुए थे।

————————————————————-

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

 

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel

 


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1