Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (cm bhagwant mann cabinet meeting punjab) पंजाब कैबिनेट की मीटिंग सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पंजाब हित में सीएम मान द्वारा कई बड़े फैसले लिए गए।

पंजाब के उद्योगपतियों तो राहत देते हुए सीएम मान ने ऐलान किया है कि राज्य में लंबित वेट मामले सुल्झाने के लिए ओटीएस स्कीम को मंजूरी दी गई है. जिससे लगभग 60 हज़ार व्यापारियों को फायदा होगी। और काफी समय से हो रही परेशानियों से राहत मिलेगी।

सीएम भगवंत मान ने एक बार फिर कहा कि पंजाब सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए वचनबद्ध है।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम

पंजाब सरकार ने राज्य में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के नाम से नई स्कीम लॉन्च की है।

सोमवार को कैबिनेट मीटिंग के बाद वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि इस स्कीम से पंजाब के बुजुर्ग देश के विभिन्न धार्मिक स्थानों की मुफ्त यात्रा करेंगे।

आने वाले समय में ट्रेनों और बसों के जरिए बुजुर्गों को धार्मिक जगहों की यात्रा कराएंगे। आने वाले गुरुपर्व में इस स्कीम की शुरुआत होगी।

बुजुर्गों को नांदेड़ साहिब, वाराणसी, माता नैना देवी, ज्वालाजी, सालासर धाम समेत अलग-अलग धार्मिक स्थलों को यात्रा मुफ्त कराई जाएगी।

इसके अलावा पंजाब में शहीदों की विधवा को पहले 10 हजार रुपए पेंशन दी जाती थी। अब उसे 20 हजार रुपए कर दिया गया है।

वहीं पैरामिलिट्री फोर्स में भी जख्मी होने पर सैनिकों की मदद राशि बढ़ाई गई है। पहले 76 से 100 प्रतिशत हैंडिकेप्ड को पहले 4 लाख मिलते थे।

पहले उसे 20 लाख और अब इसे 40 लाख कर दिया गया है। 51 प्रतिशत से 75 प्रतिशत तक हैंडीकैप वालों की मदद राशि को 10 लाख से बढ़ा कर 20 लाख और 25 से 50 प्रतिशत को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख की गई है।

चीमा ने कहा कि एक बड़ा फैसला लंबे समय से व्यापारियों का मामला अटका हुआ था।

बीते दिनों सीएम मान व आप के कनवीनर केजरीवाल पंजाब दौरे पर थे, तब व्यापरियों के साथ बैठक की थी।

उनकी समस्याओं को सुना गया था। सरकार वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लेकर आएंगे।

पंजाब वेल्यू एंडिड टैक्स एक्ट 2005 के केसिस, सीएसटी 1956 के केस, पंजाब इन्फ्रास्ट्रक्चर 2002 के केस, पंजाब जनरल टैक्स, पंजाब एंटरटेनमेंट टैक्स, टैक्स ऑन लग्जरी 2009, पंजाब इंस्टीट्यूट एंड आदर टैक्स लगभग 61847 केस ने, जिनमें 2017 से पहले, सबसे अधिक 32689 टैक्स वैट के हैं।

जिन व्यापारियों ने विभाग का 1 लाख रुपए तक का टैक्स देना है। उसे पूरी तरह से वेव ऑफ कर दिया गया है।

39,787 व्यापारियों को 1 लाख तक का टैक्स बकाया था, इंट्रस्ट, पैनेलटी व टैक्स माफ होगा। जिनका 1 लाख से 1 करोड़ तक का टैक्स खड़ा है।

उनके लिए 50% माफ किया है। इसके साथ 100 प्रतिशत इंटरेस्ट व पैनल्टी माफ कर दी गई है। इसके 19,361 केस हैं, जिन्हें फायदा होगा।

व्यापारियों के लिए दिवाली का तोहफा होगा। यह स्कीम 15 नवंबर से शुरू हो रही है और 15 मार्च 2024 तक लागू रहेगी।

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1