Prabhat Times

जालंधर। सैंट सोल्जर कॉलेज, जालंधर के मैदान में खेले रोमांचक क्रिकेट मैच में सी-टिप्स शाहपुर की टीम ने अमृतसर ग्रुप को 122 रनों से हरा कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

सैंट सोल्जर कॉलेज जालंधर में सी-टिप्स और अमृतसर ग्रुप ऑफ कॉलेज के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। सी टिप्स द्वारा टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की गई।

सी टिप्स द्वारा 25 ओवर में 6 विकेट गिरा कर शानदार 240 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज जिशान ने 42 गेदों में 76, अबिद बाबा ने 25 गेंदो में 43 तथा फैसल ने 34 गेंदो में 46 रन बना कर टीम के लिए मजबूत नींव रखी।

240 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए अमृतसर ग्रुप ऑफ कालेज की टीम 122 रनों पर सिमट गई।

जिसमें सी-टिप्स के गेंदबाद फुरकन ने 3, जिशान ने 2 तथा ओवेसी ने 2 विकेट झटका कर अमृतसर ग्रुप ऑफ कालेज की टीम को चलता कर दिया।

मैच में बेहतर बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए जिशान को मैन ऑफ दी मैच चुना गया।

———————————————–

ये भी पढ़ें

जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला

मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च

फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट

पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां

कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel