Prabhat Times
चंडीगढ़। (central motor vehicle rules will be applicable in chandigarh)  चंडीगढ़ में सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स लागू किए जा रहे हैं। इससे चंडीगढ़ में अब ट्रैफिक नियमों में बदलाव हो रहा है।
यूं समझिए कि अब ट्रैफिक वायलेशन पर और ज्यादा सख्ती होने वाली है। बुधवार को हुई राज्य स्तरीय रोड सेफ्टी काउंसिल की बैठक में प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।
वहीं अब चंडीगढ़ में सिख महिलाओं के भी विदआउट हेलमेट के चालान होंगे। चाहे उनका सरनेम कौर, गिल और ढिल्लों हैं।
रोड काउंसिल की बैठक ने निर्णय लिया है कि अब केवल उन महिलाओं का चालान नहीं होगा जो पगड़ी धारक (टर्बन) हैं।
ऐसे में टर्बन पहनने वाली महिलाओं को छोड़कर सभी महिलाओं के लिए टू व्हीलर पर हेलमेट पहनना अनिवार्य है।

फैसले का सिख संगठन कर रहे विरोध

सिख महिलाओं के लिए भी शहर में हेलमेट अनिवार्य करने के इस निर्णय का सिख संगठन और शिरोमणी अकाली दल विरोध कर रहे हैं।
हालांकि पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित की मंजूरी के बाद ही यह फैसला लागू किया जाएगा। उम्मीद है कि अगले महीने अगस्त से यह नियम लागू हो जाएगा।

इसी साल शुरू हुआ महिलाओं का चालान

चंडीगढ़ में इसी साल जनवरी महीने से महिलाओं के विदआउट हेलमेट के चालान काटे जा रहे हैं। पिछले 2 से 3 महीनों में महिलाओं चालानों में काफी तेजी आई है।
जून महीने तक लगभग 7 हजार ऐसे चालान ट्रैफिक पुलिसकर्मियों हैंडी कैमरा के जरिए किए हैं। ऐसे इन महिला टू व्हीलर चालकों को नोटिस और पोस्टल चालान भेजे जा रहे हैं।
अभी तक पुलिस का कहना है कि जिन महिलाओं को लगता है कि उनका गलत चालान आ गया है या कोई जानकारी प्राप्त करनी हो तो वह ट्रैफिक पुलिस से संपर्क कर सकती हैं।
प्रशासन के अनुसार केंद्र सरकार ने जो मोटर वाहन अधिनियम में संशोधन किया है उसे ही केंद्रीय प्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में लागू किया जाएगा।

पहले सभी सिख महिलाओं को थी छूट

अभी तक सभी सिख महिलाओं को विद आउट हेलमेट की छूट दी जा रही थी। ट्रैफिक पुलिस उन महिलाओं का विद आउट हेलमेट का चालान नहीं काट रही जो सिख महिलाएं हैं।
जिनके नाम के साथ कौर, ढिल्लों आदि लगा है उन महिलाओं को हेलमेट पहनने में छूट दी जा रही है। सिर्फ सिख महिलाओं को धार्मिक कारणों से यह छूट दी जा रही है।
अभी तक अगर सिख महिला का आनलाइन चालान होता भी है तो उन्हें सेक्टर-29 ट्रैफिक पुलिस लाइन में बने चालान भुगतान केंद्र पर खुद को सिख होने का सुबूत पेश करने जाना होता है।
इसके बाद ट्रैफिक पुलिस उसके दस्तावेजों के आधार पर मौके पर ही चालान को रद कर देती है।
हालांकि चालान रद करवाने के लिए भी महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
इसके साथ ही अब शहर में हेलमेट की खरीदारी भी बढ़ जाएगी। नगर निगम ने अपने यहां पर हेलमेट बैंक भी बनाया है। जहां पर कोई भी हेलमेट प्रयोग करने के लिए ले सकता है।

खबरें ये भी हैं….


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14