Prabhat Times
जालंधर। लक्ष्य निर्धारित हो, दृढ़ निष्चय के साथ कड़ा परिश्रम करो तो सफलता जरूर मिलती है। सिर्फ सोच लेने से ही लक्ष्य प्राप्ति नहीं हो सकती। लक्ष्य प्राप्ति के लिए जरूरी है कि कठिन परिश्रम में खुद को झौंका जाए। ये मानना है सी.ए. परीक्षा क्लीयर करने वाली हिमाक्षी अरोड़ा का।
जालंधर के शेखां बाजार स्थित अरोड़ा फैशन, इंडियन फैशन के राजेश अरोड़ा और रजनी अरोड़ा की बेटी हीमाक्षी अरोड़ा ने सी.ए. एगज़ाम क्लीयर कर लिया है। कई सालों से दिन रात एक कर मेहनत कर रही हीमाक्षी अरोड़ा व उसका परिवार बेहद खुश है। आज सी.ए. फाईनल परीक्षा परिणाम आते ही परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस मौके पर बातचीत करते हुए हीमाक्षी अरोड़ा ने बताया कि वे अपने परिवार में पहली सी.ए. है। उसने डी.एम.एस. जालंधर से शिक्षा हासिल की। उसका शुरू से ही लक्ष्य था कि वे सी.ए. बने। इसलिए उसने बाहरवीं कक्षा के बाद ही बी.कॉम के साथ साथ सी.ए. की तैयारी की। साल 2015 में उसने तैयारी शुरू की। उसने दिन रात मेहनत की और आज वे अपने लक्ष्य तक पहुंच पाई है।
एक सवाल के जवाब में हीमाक्षी अरोड़ा ने बताया कि उसने ट्रेनिंग सी.ए. सलिल गुप्ता से ली। सी.ए. सलिल गुप्ता ने भी हर पल उन्हें गाइड किया और हर पल आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। हीमाक्षी अरोड़ा का कहना है कि सफलता की पहली सीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उसके परिवार का बहुत सहयोग है। सभी पारिवारिक सदस्य उसे हर पल पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहे हैं।
हीमाक्षी अरोड़ा की इस उपलब्धी पर चाचा योगेश अरोड़ा, अश्वनी अरोड़ा, अमित अरोड़ा, चाची मनी अरोड़ा, सुमन अरोड़ा, सोनल अरोड़ा, भाई बहिन जतिन, दीवांश, तनिष, गौतम, अक्षित, मान्या ने बधाई दी और मुंह मीठा करवाया। हीमांंक्षी के परिजनों का कहना है कि ये उनके लिए गौरवमयी क्षण हैं।

ये भी पढ़ें