Prabhat Times

जालंधर। 1984 के शहीदों की स्मृति में हवन यज्ञ एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम जालंधर में शिव सेना उत्तर भारत द्वारा करवाया जा रहा है। ये जानकारी शिव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कंबोज व काला बाबा जी ने दी।

बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी 1984 के शहीदों की याद  में शिव सेना उत्तर भारत द्वारा हवन यज्ञ करवाया जा रहा है। हवन यज्ञ 6 जून दिन शनिवार को सुबह 10 बजे मिट्ठा बाजार, जालंधर में होगा।

इस मौके पर काला बाबा जी ने कहा कि शहीदों का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता। शिव सेना उत्र भारत सदैव उनकी स्मृति को जीवित रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

काला बाबा जी ने सभी शिव सैनिकों, समाजसेवियों व आम जनता से अपील की है कि सभी शनिवार सुबह 10 बजे मिट्ठा बाजार में आयोजित हवन यज्ञ में पहुंच कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें तथा शांति सद्भावना और एकता का संदेश दें।

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel