Prabhat Times
जालंधर। BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है.
इस लिस्ट में कई बड़े और चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं. मध्य प्रदेश से पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग को बड़ा मौका मिला है.
उनके साथ रजनीश अग्रवाल को भी उम्मीदवार बनाया गया है.
राजस्थान से राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को इस बार टिकट नहीं मिला.
बीजेपी ने राजस्थान से डॉक्टर अलका गुर्जर और डॉक्टर सतीश पूनिया को मैदान में उतारा है.
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को भी राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा थी, लेकिन उनकी जगह पार्टी ने अल्का गुर्जर को चुना है.
राजस्थान से राज्यसभा के तीन सदस्यों, राजेंद्र गहलोत, रवनीत सिंह बिट्टू और नीरज डांगी, का कार्यकाल 20 जून को खत्म होने वाला है. इनमें से दो सांसद भाजपा के हैं, जबकि डांगी कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते हैं.
गुजरात और अन्य राज्यों से किसे मिला टिकट?
गुजरात से राजूभाई शुक्ला और मुकेशभाई राठवा को टिकट मिला है. उनके साथ मानसिंह परमार और जीतेन्द्र मेघजीभाई कंजारिया को भी मौका मिला है. अरुणाचल प्रदेश से ताई तागाक और मणिपुर से ए. शारदा देवी को उम्मीदवार बनाया गया है.
ओडिशा के राज्यसभा उप-चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने देबाशीष सामंतराय को मैदान में उतारा है. पार्टी ने इस बार क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की पूरी कोशिश की है.
राज्यसभा चुनाव कब होना है?
राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार 8 जून तक अपने नामांकन जमा कर सकते हैं, जबकि कागजों की जांच 9 जून को की जाएगी. वहीं, नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 11 जून है और मतदान 18 जून को होगा.
—————————————————————————-


————————————–









