Prabhat Times

अमृतस​र। इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। अमृतसर के डीसीपी कार्यालय की असलहा ब्रांच में फायरिंग हुई है।

जानकारी के अनुसार यह घटना डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस आलम विजय के कार्यालय परिसर में स्थित असला शाखा में हुई।

बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति अपने लाइसेंसी हथियार की जांच और औपचारिक प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए वहां पहुंचा था।

नियमानुसार हथियार की जांच की जा रही थी। इसी दौरान 32 बोर की पिस्तौल से अचानक गोली चल गई।

पता चला है कि एक व्यक्ति अपने लाइसेंसी हथियार की जांच करवाने के लिए असलहा ब्रांच पहुंचा था।

इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी हथियार की जांच कर रहा था। जांच के समय अचानक पिस्टल से गोली चल गई और गोली पुलिस कर्मचारी नारायण दास को जा लगी।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल कर्मचारी को तुरंत उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel