Prabhat Times
बठिंडा। पंजाब में नशे के बढ़ते प्रभाव को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सख्त रुख अपनाते हुए बठिंडा जिले के थाना सदर के अंतर्गत आने वाली कोर्ट समीर पुलिस चौकी के पूरे स्टाफ को बदलने के आदेश जारी किए हैं।
इस कार्रवाई के तहत चौकी में तैनात 11 पुलिस मुलाजिमों को हटाकर उनकी जगह नए कर्मियों की तैनाती की जा रही है।
यह निर्णय उस समय लिया गया जब मुख्यमंत्री ने बठिंडा में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक की गई।
बैठक के दौरान गांव गुलाबगढ़ के सरपंच लक्खा सिंह ने इलाके में नशे की गंभीर समस्या उठाई।
उन्होंने बताया कि गांव में नशे के कारण दो लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
सरपंच ने आरोप लगाया कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में ढिलाई बरती जा रही है, जिससे हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।
शिकायत सुनते ही मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही सख्त कदम उठाया।
CM ने कहा – सभी कर्मचारियों को पठानकोट भेजो – शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने सदर पुलिस स्टेशन के सभी कर्मचारियों को बठिंडा से हटाकर पठानकोट भेजने और नए कर्मचारियों की तैनाती का आदेश दिया। उन्होंने सख्त लहजे में कहा

मैं नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई चाहता हूं, तो फिर यह कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? लोग शिकायतें क्यों कर रहे हैं? यह देरी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तुरंत कार्रवाई करें।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद डीआईजी बठिंडा रेंज हरजीत सिंह को इस मामले में कार्रवाई का जिम्मा सौंपा गया। डीआईजी हरजीत सिंह ने फोन पर बताया कि सदर पुलिस स्टेशन के सभी कर्मचारियों का तबादला मानसा कर दिया गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि अब नए कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी और इस मामले में जांच भी कराई जाएगी कि आखिर समय पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
———————————————–


ये भी पढ़ें
- …अब 14.2 किलो नहीं सिलेंडर में मिलेगी सिर्फ इतनी गैस! LPG संकट के बीच सरकार का ‘प्लान-बी’
- बड़ी राहत! LPG को लेकर सरकार ने दिए ये अहम आदेश
- पिछली सरकारों की नाकामी से बंद हो गए थे सांस्कृतिक मेले, अब ‘रंगला पंजाब’ के रंग दिखाई देने लगे हैं: मान
- सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की
————————————–
Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
Join Whatsapp Link for Latest News
प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।









