Prabhat Times
New Delhi नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) रविवार को देश का आम बजट (Union Budget 2026) लोकसभा में पेश किया और अपने बज भाषण में कई बड़े ऐलान किए हैं.
ये मोदी सरकार में वित्त मंत्री के रूप में उनका लगातार 9वां बजट था. सीतारमण ने कई चीजों पर कस्टम ड्यूटी घटाने के बारे में घोषणा की, इसका मतलब है कि ये सभी सस्ती होने वाली हैं.
आइए जानते हैं बजट में हुए ऐलान के बाद कौन-कौन सी चीजें सस्ती और कौन-कौन सी महंगी हो सकती हैं?
वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि खासतौर पर ऐसी वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी घटाई जा रही है, जो भारत में निर्मित होती हैं.
उन्होंने कुछ सामानों का जिक्र करते हुए कहा कि लेदर, टेक्सटाइल का एक्सपोर्ट भी अब ड्यूटी फ्री होगा. इन पर कस्टम ड्यूटी घटाई जा रही है.
डिफेंस सेक्टर में बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट दी जाएगी. इसमें व्यक्तिगत उपयोग के लिए आयात की जाने वाली वस्तुओं पर लगने वाले टैरिफ दर (Tariff) को 20% से घटाकर 10% किए जाने का ऐलान भी किया गया.
ये सामान होगे सस्ते
- कपड़े
- लेदर आइटम
- सिंथेटिक फुटवियर
- चमड़े के उत्पाद
- कैंसर-शुगर की 17 दवाएं ड्यूटी फ्री
- बीड़ी
- लिथियम आयन सेल
- मोबाइल बैटरियां होंगी सस्ती
- सोलर ग्लास होंगे सस्ते
- मिक्स्ड गैस सीएनजी
- ईवी
- माइक्रोवेब ओवन
- विमानों का ईंधन
- विदेश यात्रा
विदेश में पढ़ाई से स्पोर्ट्स आइटम तक सस्ते
कच्चे चमड़े और इससे जुड़े माल पर ड्य़ूटी कट से जहां जूते-बैग सस्ते होने वाले हैं, तो वहीं मोबाइल फोन में यूज होने वाले पार्ट्स जैसे बैटरियां सस्ती होंगे, जिससे फोन की कीमतें भी घट सकती हैं.
इसके अलावा सरकार ने विदेश में पढ़ाई सस्ती करने से जुड़ा बड़ा ऐलान किया है, क्योंकि टीसीएस इंटरेस्ट रेट को 5% से कम करके अब 2% किया है. वहीं स्पोर्ट्स से जुड़े आइटम्स भी सस्ते होने वाले हैं, इन सामानों पर भी कस्टम ड्यूटी घटाई गई है.
इन सेक्टर्स में बढ़ेगी महंगाई
इसके अलावा जिन सेक्टर्स में कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी की गई है, यानी जो चीजें महंगी होने वाली हैं. उनमें सबसे ऊपर शराब, स्क्रैप और खनिज शामिल हैं.
इन सेक्टर में नहीं मिला कुछ, टूटी उम्मीदें
कई ऐसे सैक्टर हैं, जहां आम आदमी को उम्मीद थी कि उन्हें बड़ी राहत मिल सकती है. लेकिन आम आदमी की उम्मीदें टूट गई। आइए जानते हैं कौन-कौन से वो बड़े ऐलान हैं, जो आम आदमी को नहीं दिया गया है.
इनकम टैक्स में छूट नहीं
पिछले बजट में नए इकनम टैक्स रिजीम के तहत आम टैक्सपेयर्स को 12 लाख रुपये तक की सालाना कमाई पर ‘0’ टैक्स का ऐलान किया गया था, जिसकी लिमिट बढ़ाकर इस बार14 लाख रुपये तक किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन सरकार ने इसमें कोई बदलाव नहीं किया है.
नए टैक्स रिजीम में छूट
नए टैक्स सिस्टम के तहत PPF, NPS और ELSS जैसी योजनाओं में निवेश पर टैक्स छूट दिए जाने की उम्मीद की जा रही थी. लेकिन सरकार ने इसमें कोई बदलाव नहीं किया है.
यह सिर्फ पुराने टैक्स रिजीम के तहत ही छूट के योग्य होंगे. ओल्ड टैक्स रिजीम में इन योजना में निवेश पर इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट दी जाती है.
किसानों के लिए नहीं हुआ ये ऐलान
किसानों को उम्मीद थी कि पीएम किसान योजना का बजट बढाया जाएगा और इसको 6000 रुपये से बढ़ाकर 12000 रुपये कर दिया जाएगा, लेकिन इस बार के बजट में इसे नहीं बढ़ाया गया है. वहीं फसलों के MSP को लेकर भी कोई बड़ा ऐलान नहीं किया गया है.
सीनियर सिटीजन को छूट नहीं
उम्मीद थी कि सीनियर सिटीजन के लिए कुछ बीमा योजना सपोर्ट और रेलवे ट्रेन टिकट में रियायतें दी जा सकती है, लेकिन बजट में सिर्फ रेल कोरिडोर का ही ऐलान किया गया है. वहीं सीनियर सिटीजन के लिए टीडीएस कटौती में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है.
शेयर बाजार निवेशकों को भी झटका
बजट में शेयर बाजार निवेशकों को बड़ा झटका दिया गया है. F&O ट्रेडर्स के लिए ट्रांजैक्शन चार्ज को बढ़ा दिया गया है. जबकि उम्मीद थी कि इसमें कटौती हो सकती है.
वही लॉन्गटर्म कैपिटल गेन टैक्स (LTCG) और शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स (STCG) में कोई बदलाव नहीं किया गया है. उम्मीद थी कि इसमें कटौती करके बड़ी राहत निवेशकों को दी जा सकती है.
——————————————————-
ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR












