Prabhat Times
Ludhiana लुधियाना। (blast storing firecrackers home cheema chowk) लुधियाना में चीमा चौक के नजदीक इंदिरा कॉलोनी के घर में स्टोर किए जा रहे पटाखों में ब्लास्ट हो गया।
ब्लास्ट होने के कारण घर में आग लग गई और 10-15 लोगों के झुलसने की सूचना है। वहीं ब्लास्ट की आवाज सुनकर पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई और लोग वहां एकत्रित हो गए।
बताया जा रहा है कि इस घर में पटाखे स्टोर किए जा रहे थे, ताकि अगले साल उन्हें दिवाली के समय फिर से बेचा जा सके। बुधवार से यहां पर पटाखे स्टोर करने का काम शुरू किया था।
पड़ोस में रहने वाला लड़का भी झुलसा
लुधियाना में चीमा चौक के पास इंदिरा कॉलोनी में रविवार दोपहर के समय पटाखों में ब्लास्ट होने से पड़ोस में रहने वाला एक लड़का भी झुलस गया।
पडोसी उषा देवी का कहना है कि उनका बेटा घर की ऊपरी मंजिल में था। हादसा होने से वो भी जल गया।
उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऊषा का कहना है कि ये लोग पटाखे बनाते और रावण बनाते हैं। घर में बारूद रखा था।
वीरवार दोपहर को अचानक पटाखों को आग लग गई और 10-15 लोग झुलस गए।
लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। वहीं झुलसे हुए लोगों को आसपास के लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया।
फायर अफसर जशिन कुमार का कहना हे कि जब तक वो मौके पर पहुंचे तब तक वहां पर आग बुझ चुकी थी
झुलसे हुए लोगों को वहां से निकालकर अस्पताल पहुंचा चुके थे। उनका कहना है कि वहां पर पटाखे का स्टोर बनाया गया था। उसी में ब्लास्ट हुआ है।
लुधियाना के वेरका मिल्क प्लांट में ब्लास्ट:1 की मौत
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में वेरका मिल्क प्लांट में ब्लास्ट होने से एक कर्मचारी की मौत हो गई है।
वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
हादसे को लेकर रघुनाथ चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार ने बताया कि हादसा बुधवार देर रात की है।
उन्हें सूचना मिली थी कि एयर हीटर में गैस बनने के कारण ब्लास्ट हो गया और आग लग गई।
उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड ने आग बुझा दी थी। एक व्यक्ति की मौत हो गई है और पांच घायल हैं।
घायलों की पहचान कलुवंत सिंह, अजीत सिंह, पुनीत कुमार, दविंदर सिंह और गुरतेज के रूप में हुई। वहीं मृतक कर्मचारी की पहचान कुनाल जैन के रूप में हुई है।
वह हैबोवाल का रहने वाला था और उसकी उम्र 42 साल थी। उसकी पत्नी भी इसी प्लांट में काम करती है।
ट्रायल लेने के दौरान हुआ ब्लास्ट कुनाल जैन को लेकर दोस्त सुधीर जैन ने कहा कि रात को वह सभी एक बर्थडे पार्टी में थे।
इसी दौरान उसे फोन आया और रात को मैनेजर ने प्लांट में बुलाया।
उन्होंने बताया कि उसे कहा गया था कि प्लांट का बॉयलर चेक करना है।
उसकी छुट्टी थी और ऑफ ड्यूटी होने के बावजूद उसे बुलाया गया। प्लांट में 450 किलो वाले सिलेंडर होते हैं।
कल विश्वकर्मा पूजा के बाद रात को उन्हें प्लांट का ट्रायल लेना था। ट्रायल ले रहे थे कि तभी हीटर प्लांट में ब्लास्ट हो गया।
सतबीर ने आगे कहा कि उसने मना कर दिया था कि रात को बॉयलर का ट्रायल नहीं करेंगे, सुबह करेंगे।
रघुनाथ अस्पताल में दो लोग रात को एडमिट थे, उन्हें बाद में डीएमसी ले गए।
कुनाल पक्का कर्मचारी था, जबकि उसकी पत्नी कांट्रैक्ट बेस पर काम कर रही है।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस मामले की जांच की जाए और उसके परिवार को पूरा सहयोग दिया जाए।
——————————————————-
ये भी पढ़ें
- मान सरकार का शिक्षा में क्रांतिकारी योगदान : शिक्षकों के सम्मान और युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए नया अध्याय शुरू
- ओ तेरी… DIG हरचरण भुल्लर के घर से मिला इतने करोड़ कैश, ज्यूलरी, जानें और क्या-क्या
- पंजाब सरकार का जनसेवा मॉडल ,₹510 CR की मेडिकल क्रांति ; होमी भाभा कैंसर अस्पताल और रिसर्च सेंटर ने दी लाखों को नई जिंदगी
- वरिंदर सिंह घुम्मण के नाम पर रखा जाएगा डीसी और पुलिस कमिश्नर रेजिडेंस पार्क का नाम, नितिन कोहली 23 अक्तूबर को करेंगे उद्घाटन
——————————————————-
————————————–