Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। महानगर जालंधर के संतोखपुरा एरिया में ब्लास्ट हुआ है। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि ये ब्लास्ट कबाड़ के गोदाम में हुआ है।

एसीपी ने बताया कि सुबह 11 बजे संतोखपुरा में कबाड़ के गोदाम में ब्लास्ट की सूचना मिली थी। मौके पर जांच में पता चला कि प्रवासी युवक जवाहर कबाड़ काम करता है।

एसीपी ने बताया कि जांच मे पता चला है कि गोदाम में जवाहर का भाई शिव मंगल, दो वर्कर राजेन्द्र व राम कुमार मौजूद थे। इसी दौरान शिव मंगल ने किसी सिलेंडरनुमा वस्तु पर हथौड़ा मारा। जिस कारण ब्लास्ट हो गया।

एसीपी ने बताया कि नज़दीक बैठे दोनो वर्कर राजेन्द्र और राम कुमार जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

ब्लास्ट इतना जोरदार था कि ईलाके में दूर दूर तक आवाज सुनी गई। साथ ही धमाके में शिव मंगल के शरीर के चिथड़े उड़ गए। शरीर के कई हिस्से घटनास्थल से काफी दूर एक छत पर भी मिले।

 

——————————————————-

ये भी पढ़ें

——————————————-————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel