Prabhat Times
अमृतसर। गुरू नगरी अमृतसर से एक बार फिर बड़ी खबर सामने आ रही है. अमृतसर के राजासांसी हलके के गांव भिंडी सैदा स्थित थाना परिसर में बीती रात जोरदार धमाका होने की खबर सामने आई है।
चर्चा है कि दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने थाना के पिछले गेट के पास ब्लास्ट किया है। हालांकि, पुलिस ने इस घटना की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
बताया जा रहा है कि थाना का मुख्य गेट अंदर से बंद कर दिया गया है और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
बताया जा रहा है कि जल्द ही एसएसपी या अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच सकते हैं। पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस की गतिविधियां बढ़ गई हैं।
यह पहली बार नहीं है जब अमृतसर क्षेत्र में पुलिस प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया है। इससे पहले 29 नवंबर 2024 को गुरबख्श नगर (अमृतसर) में एक पुलिस चौकी के पास धमाका हुआ था, जिसे शुरुआत में सामान्य घटना बताया गया था।
इसके बाद 4 दिसंबर 2024 को मजीठा थाना (अमृतसर) में भी जोरदार धमाका हुआ, जिससे खिड़कियां तक टूट गईं।
इस घटना को भी पहले “टायर फटने” की बात कहकर टालने की कोशिश की गई थी, लेकिन बाद में ग्रेनेड हमले का संदेह सामने आया।
2 साल में हुए 15 धमाके
वर्ष 2025 में पूरे पंजाब में पुलिस स्टेशनों और चौकियों पर ग्रेनेड हमलों की कई घटनाएं दर्ज की गईं, जिन्हें कानून-व्यवस्था के लिए एक बड़ा खतरा माना गया।
अप्रैल 2025 में अमृतसर में पुलिस ने एक ग्रेनेड हमले की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए हथियार और ग्रेनेड बरामद किए थे। सितंबर 2024 से लेकर 2025 तक लगभग 16 ग्रेनेड/हमले जैसे मामले सामने आए हैं।
जांच में सामने आया कि इनमें से कई मामलों में विदेशी, खासकर पाकिस्तान आधारित नेटवर्क और आतंकी संगठनों की भूमिका थी।
मार्च 2025 में अमृतसर में एक मंदिर पर भी ग्रेनेड हमला हुआ था, जिसे एक बड़े नेटवर्क से जुड़ा बताया गया था।
हाल ही में 2026 में पुलिस ने एक आईईडी बरामद कर एक बड़े हमले को टाल दिया, जो इस बात का संकेत है कि खतरा अभी भी जारी है।
———————————————–


ये भी पढ़ें
- …अब 14.2 किलो नहीं सिलेंडर में मिलेगी सिर्फ इतनी गैस! LPG संकट के बीच सरकार का ‘प्लान-बी’
- बड़ी राहत! LPG को लेकर सरकार ने दिए ये अहम आदेश
- पिछली सरकारों की नाकामी से बंद हो गए थे सांस्कृतिक मेले, अब ‘रंगला पंजाब’ के रंग दिखाई देने लगे हैं: मान
- सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की
————————————–
Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
Join Whatsapp Link for Latest News
प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।









