Prabhat Times

Jalandhar जालंधर(BJP may face a big setback in Jalandhar) भारतीय जनता पार्टी पंजाब के वरिष्ठ नेताओँ की ‘राज’ की ‘नीति’ के कारण कई दशकों से हाशिए पर चल रही भाजपा सर्ववाइव नहीं कर रही है।

पंजाब के वरिष्ठ नेताओं को आज भी पार्टी को समर्पित नहीं बल्कि उन्हें खुद को समर्पित चहेतों को आगे लाने की नीति नहीं बदल रही है।

भाजपा के फ्रंट लाइन नेताओँ की ‘नीति’ के कारण भाजपा का का वर्किंग काडर अब भाजपा से दूर होता जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे से पहले ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की कथित चहेतों और जनता में ‘फुस्स’ कथित नेताओँ को आगे करने की राजनीति के कारण भाजपा का वर्किंग टक्साली काडर नाराज दिख रहा है।

पीएम नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले जालंधर में बड़ा धमाका होने की संभावनाएं प्रबल हैं।

चर्चा तो यहां तक है कि पीएम विजिट से पहले जालंधर में ऐसे राजनीतिक धमाका होगा, जिससे होने वाले नुकसान की भरपाई लोकसभा चुनावों में तो नहीं हो पाएगी।

सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि जालंधर नार्थ के युवा भाजपा नेता वरिष्ठ नेताओँ की अनदेखी के कारण आने वाले कुछ घण्टों में ही भाजपा छोड़ सकते हैं।

ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि जालंधर नार्थ में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पार्षद चुनाव लड़ चुके युवा नेता की कथित नाराजगी का पता चलते ही आम आदमी पार्टी सक्रिय हो गई है।

अति सुविज्ञ सूत्रों से पता चला है कि आज रात भाजपा के विपक्षी दलों के नेताओँ द्वारा निजि रसूख इस्तेमाल करते हुए युवा भाजपा नेता को अपने और अपनी पार्टी के साथ जोड़ने के लिए जोर लगाया जा रहा है।

बता दें कि जालंधर नार्थ ही नहीं बल्कि बल्कि युवा भाजपा नेता का जिला जालंधर में खासा प्रभाव है।

हर जरूरतमंद के साथ डटकर खड़े होने वाले इस युवा नेता को विपक्ष द्वारा भाजपा छोड़ उनके साथ आने के लिए जोर लगाया जा रहा है।

नाराजगी की ये है वजह

भारतीय जनता पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि एक बार फिर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की पुरानी निति के कारण भाजपा का टक्साली युवा काडर भी खिसकता नज़र आ रहा है।

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए जालंधर आने वाले हैं।

24 मई को उनकी जालंधर में रैली होनी है।

इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यक्रम बना रहे हैं।

प्लान तैयार किया जा रहा है कि कौन हैलीपेड पर रिसिव करेगा और कौन स्टेज पर रिसीव करेगा।

खास बात ये है कि इन लिस्टों में वही पुराने चहेते नेता शामिल हैं, जो पीएम के पिछले दौरे के दौरान भी आगे रहे।

इसी प्लान में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पार्टी को समर्पित नेताओं के नामों की लिस्ट नहीं बल्कि अपने चहेतों और कथित तौर पर कारोबारी फायदा देने वाले लोगों के नामों की लिस्ट तैयार कर रहे हैं।

जिससे भारतीय जनता पार्टी को समर्पित नेताओं को नज़रअंदाज़ किया गया है।

यही वजह है कि जालंधर नार्थ हल्के से पार्षद चुनाव लड़ चुके और युवा वर्ग में खासा प्रभाव व प्यार रखने वाले नेता को एक बार फिर नज़रअंदाज़ कर दिया गया।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी के कारण भाजपा जालंधर का टक्साली काडर अब बिखरने से कोई नहीं रोक सकता।

सूत्रों से पता चला है कि पीएम नरेंद्र मोदी की पंजाब विज़िट से पहले जालंधर की राजनीति में ऐसा धमाका होगा, जिसकी भरपाई पार्टी को मुश्किल हो सकती है।

—————————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1