Prabhat Times
Chandigarh चंडीगढ़। (bikram majithia in the disproportionate assets case mohali court update) आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में अरेस्ट किए गए गिरफ्तार शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को पंजाब विजिलेंस ने वीरवार को मोहाली कोर्ट में पेश किया।
मोहाली अदालत ने बिक्रम मजीठिया को सात दिन की रिमांड पर भेज दिया है। मजीठिया को 2 जुलाई को कोर्ट में फिर से पेश किया जाएगा।
बता दें कि इससे पहले मजीठिया की अदालत में पेशी को देखते हुए जिला अदालत परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था।
बुधवार को हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें यहां फेज-8 स्थित विजिलेंस ब्यूरो के मुख्यालय में लाया गया।
पूछताछ के बाद मजीठिया को मोहाली अदालत में पेश किया गया। मोहाली अदालत के दोनों गेटों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है।
540 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग में हुई थी गिरफ्तारी
पंजाब विजिलेंस विभाग ने बुधवार को शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को गिरफ्तार कर लिया।
उन्हें अमृतसर में उनके घर से पकड़ा गया। सुबह 6:30 बजे से 12:30 बजे तक, विजिलेंस की टीम ने मजीठिया के घर की तलाशी ली।
इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत भी जुटाए गए। तलाशी के बाद विजिलेंस के एआईजी स्वर्णदीप सिंह के नेतृत्व में टीम मजीठिया को मोहाली ले गई।
विजिलेंस टीम ने बताया कि मजीठिया की पत्नी गनीव कौर, जो मजीठा विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी हैं, और उनके स्टाफ ने पुलिस की जांच में किसी तरह का सहयोग नहीं किया।
बिक्रम मजीठिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज किया गया है। विजिलेंस के प्रवक्ता के अनुसार, जांच के दौरान मजीठिया के ड्रग मनी और हवाला कारोबार से जुड़े होने के सबूत मिले हैं।
मंत्री रहते हुए 540 करोड़ की संपत्ति बनाई
जांच में सामने आया है कि मजीठिया ने मंत्री बनने के बाद अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए करीब 540 करोड़ रुपये की संपत्ति बना ली। मंत्री बनने से पहले और बाद में उनके पास मौजूद संपत्ति में बड़ा अंतर देखा गया।
शैल कंपनियों के खातों में करोड़ों का कैश ट्रांजैक्शन
जांच में यह भी पता चला है कि मजीठिया द्वारा संचालित कुछ कंपनियों के बैंक खातों में 161 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकद लेन-देन हुई है।
विजिलेंस टीम इन सभी लेन-देन की गहराई से जांच कर रही है। एसआईटी की रिपोर्ट से यह साफ हुआ है कि जो फंड मजीठिया की सराया इंडस्ट्रीज कंपनी के खाते में जमा किए गए थे, वो ड्रग्स से कमाए गए पैसों से जुड़े हुए हैं।
——————————————-
ये भी पढ़ें
- FASTag से चालान, इंश्योरेंस ले लेकर पार्किंग तक हो जाएंगी ये सब पेमेंट
- जालंधर की इस पॉश कालोनी में NIA की बड़ी रेड, इलाके में मचा हड़कंप
- “परमात्मा से रिश्ता लेन-देन का नहीं, प्यार का होना चाहिए” जालंधर में प्यार की दौलत बरसा गए निरंकारी राजपिता रमित जी
- बिक्रम मजीठिया की अरेस्ट के बाद विजिलेंस का बड़ा खुलासा! 100, 200 नहीं इतने सौ CR का गड़बड़झाला
- आप ने जालंधर, कपूरथला सहित इन जिलों में बदले हल्का इंचार्ज
- फगवाड़ा से हरजी मान को आप ने दी बड़ी जिम्मेदारी
- 10वीं परीक्षा पर CBSE का बड़ा फैसला, साल में इतनी बार होंगे फाइनल एग्ज़ाम
- फिर विवादों में अरमान अस्पताल! स्पाइन सर्जरी के दौरान मरीज की मौत
- विजिलेंस अफसरों से नोकझोंक के बाद बिक्रम मजीठिया पर सख्त एक्शन, जानें क्या है मामला
- ChatGPT पर हुई स्टडी में सामने आया चौंकाने वाले सच, जानें सब
- एग्रेसिव मोड पर Nitin Kohli! बस, अब बातें खत्म…
- सिंधु नदी पर केंद्र का जब्रदस्त प्लान! पंजाब समेत इन राज्यों को होगा फायदा ही फायदा
- जालंधर के लोग नोट कर लें ये नंबर… होगी हर समस्या हल… नितिन कोहली ने इस जगह खोला दफ्तर