Prabhat Times

Ludhiana लुधियाना। (cm announced the ‘bhagwant mann sarkar tuhade dwaar’ yojana) पंजाबियों को घर बैठे ही सुविधाएं देने के का वायदा आज सीएम भगवंत मान ने पूरा कर दिया।

लुधियाना का धनांसू रैली के दौरान CM भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने 43 नई सुविधाओं को शुरू किया।

जिसमें अब सभी तरह के प्रमाण पत्र लोगों के घरों पर आकर अधिकारी बनाएंगे। सीएम भगवंत मान ने टोल फ्री नंबर 1076 जारी किया। बस एक कॉल और भगवंत मान सरकार तुहाड्डे द्वार’।

सभी अफसर सुने, कभी भी कर सकता हूं चैकिंग – भगवंत मान

सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं, घर बैठें होंगे काम – अरविंद केजरीवाल

पंजाब में 43 सरकारी सेवाओं की शुरू

सीएम भगवंत मान ने कहा कि आने वाले समय में बच्चों को कक्षाओं सिलेबस के रूप में पूछा जाया करेगा कि किस पार्टी ने पंजाब के सरकारी दफ्तरों से परेशानियों को खत्म किया।

पिछले लंबे समय से लोगों को बुधवार और वीरवार के चक्करों में अधिकारी फंसा कर उनके काम लटका देते थे। लोगों को अधिकारी मिलने का समय तक नहीं देते थे।

सरकार ने आज 43 सुविधाएं शुरू की है जिसमें 1076 नंबर पर काल करके हर तरह के प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।

अधिकारी खुद लोगों से जो भी प्रमाण पत्र बनवाना है उसके कागजात पूरे रखने के लिए बताएंगे और समय लेकर लोगों के घर जाकर काम कर 15 दिन में प्रमाण पत्र बनाकर देंगे।

सरकार करेंगे सरकारी दफ्तरों का निरीक्षण

CM मान ने कहा कि दफ्तरों में किस तरह से काम चल रहा है इसे लेकर भी सरकारी दफ्तरों में वह निरीक्षण करेंगे।

उनके साथ-साथ उनके 91 विधायक भी दफ्तरों में जाकर चैक करेंगे कि लोगों के काम क्या सही अर्थ में घरों पर ही बैठे हो रहे है या अधिकारी उन्हें दफ्तरों में बुलाकर काम कर रहे है।

मान ने कहा कि जब वोट मांगने के लिए हम लोगों के घरों में जाते है तो सुविधा देने के लिए भी हमें सरकार बनने के बाद लोगों के घरों में जाना चाहिए।

ये सभी सुविधाओं का शुरू होना बड़ी बात है। आज करीब 80 से अधिक सहूलतें शुरू होंगी।

पिछले सरकार ने लोगों को सिर्फ लूटा

भगवंत मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने लोगों को सिर्फ लूटा है। 40 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई है।

पंजाब में अब डिग्री मुताबिक नौकरी मिलेगी। विदेशों में युवाओं का काम करना मुश्किल है।

ठंड के कारण युवाओं की जाने जा रही है। विदेश गए बच्चों के परिजन उनकी मौत होने पर शवों को देखने के लिए तरस जाते है। सरकार की जिम्मेवारी है कि युवाओं को नौैकरियां दें।

पंजाब के लिए सबसे बड़ा आज क्रांतिकारी दिन-केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज बहुत बड़ा क्रांतिकारी दिन है। लोग सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट कर परेशान हो चुके है।

सेहत और शिक्षा का पिछले 75 साल से बुरा हाल है। आज पंजाब में दफ्तर में चक्कर लगाकर लोग थक जाते है।

आखिरकार दलालों के चक्कर में लोगों को फंसना पड़ता है। आज 43 सहूलते लोगों को घरों में बैठकर मिलेगी।

यदि किसी भी तरह का सरकारी दफ्तर का काम है जैसे प्रमाण पत्र बनवाना है तो वह 1076 पर डायल कर अपना बनवा सकते है।

कर्मचारी घर पर फोटो स्टेट वाली मशीन तक लेकर आएगा। 15 दिन में प्रमाण पत्र बनाकर खुद घर पर देकर जाएगा।

75 साल में किसी पार्टी ने लोगों की इस समस्या के बारे में ध्यान नहीं दिया।

आम आदमी पार्टी इस सिस्टम को सुधारने के लिए सभी सहूलतें को लोगों के घरों तक पहुंचाया जा रहा है।

किसी भी पार्टी का नेता हो जिसने पंजाब को लूटा है उससे पैसा वसूला जाएगा।

आज यह सुविधा शुरू होने से भ्रष्टाचार पर हथोड़ा मारा गया है। 4 हजार युवाओं को इस सुविधाओं के शुरू होने पर नौकरियां मिलेगी।

घर बैठे मिलेंगी ये सुविधाएं

प्रदेश के लोगों के लिए घर बैठे ही जन्म और मौत प्रमाण पत्र, इनकम सर्टिफिकेट, रिहायश, जाति और पेंशन का सर्टिफिकेट, बिजली बिलों की अदायगी, बुढ़ापा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, रेवेन्यू रिकार्ड का निरीक्षण, कंडी क्षेत्र का सर्टिफिकेट, सरहदी सर्टिफिकेट, विवाह सर्टिफिकेट, एफिडेविट तस्दीक, मजदूर सर्टिफिकेट मिलेंगे।

सरकार ने बताया कि हथियार के लाइसेंस, आधार और स्टांप पेपर को छोड़कर सभी सरकारी सेवाएं इस योजना के दायरे में आएंगी.

ऐसे ले लाभ

अहम मुद्दे पर आते हैं कि इस योजना का लाभ कैसे उठाया जा सकता है. इस संबंध में खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया था कि आपको 1076 नंबर पर कॉल करना होगा, जिसके बाद आप अपनी सुविधा के मुताबिक अपने काम की जानकारी देकर सेवाएं ले सकेंगे.

उन्होंने कहा कि आवेदक को संबंधित सेवा प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों, शुल्क और अन्य शर्तों के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी.

आवदेकों को इस संबंध में उनके मोबाइल फोन पर एसएमएस मिलेगा, जिसमें जरूरी दस्तावेज और तारीख के साथ समय के बारे में जानकारी दी जाएगी.

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1