Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (bengaluru police registered rape fir against indian hockey player varun kumar) 2 दिन पहले DSP बने भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण कुमार पर नाबालिग लड़की से रेप के आरोप लगे हैं।

लड़की का आरोप है कि वरुण ने उसे इंस्टाग्राम पर फंसाया। इसके बाद उसके साथ 5 साल तक रेप किया।

वरुण के खिलाफ कर्नाटक के बेंगलुरु में पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक इस मामले में बेंगलुरु पुलिस की टीम पंजाब और हिमाचल में रेड करने के लिए पहुंची है।

वरुण को बीते रविवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान ने डीएसपी का नियुक्ति पत्र सौंपा था।

उनका जन्म हिमाचल में हुआ, लेकिन अब वह परिवार के साथ जालंधर में रहते हैं।

वरुण कुमार 2020 में हुए टोक्यो ओलिंपिक में भारत की ब्रॉन्ज मेडल विजेता हॉकी टीम के सदस्य भी थे।

बेंगलुरु पुलिस को दिए गए बयानों में लड़की ने बताया कि 17 साल की उम्र में वह 2019 में इंस्टाग्राम के माध्यम से वरुण कुमार के संपर्क में आई।

तब वरुण भारतीय खेल प्राधिकरण में ट्रेनिंग ले रहे थे। इसके बाद वरुण ने शादी का झांसा देकर रेप किया है।

ये सिलसिला पिछले करीब पांच साल से चल रहा था। अब वह 21 वर्ष की है। अब उसने शादी से मना कर दिया है।

वरुण ने 2017 में भारतीय टीम के लिए पदार्पण किया। वह 2020 में हुए टोक्यो ओलिंपिक में भारत की कांस्य पदक विजेता हॉकी टीम के सदस्य भी थे।

2022 बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीता था। वरुण 2022 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे।

वरुण का जन्म 25 जुलाई 1995 को हुआ था। वह हिमाचल के चंबा जिले के डलहौजी के रहने वाले हैं।

उनके पिता ट्रक ड्राइवर है। फिलहाल वह पंजाब में जालंधर के मिट्‌ठापुर गांव में रह रहे हैं।

————————————————————————–

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel

———————————————————————–

जालंधर में महिला को कुत्तों ने नौचा, Video

—————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

————————————————————–

देखें – जालंधर में मोबाइल विक्रेता द्वारा मारपीट की CCTV फुटेज

——————————————————————————-

देखें Video – देश का पहला राज्य बना पंजाब


देखें वीडियो –  डाक्टरों की लूट खत्म, सीएम भगवंत मान ने दिए सख्त आदेश

——————————————————————————–

Video – श्री देवी तालाब मंदिर में 1.21 लाख दीप प्रज्जवलित

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1