Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (aam aadmi party punjab lok sabha election 2024 preparation) लोकसभा चुनावो के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब में जमीनी स्तर पर जब्रदस्त वर्क किया जा रहा है।

पिछले लगभग 3 महीने से चल रहे सर्वे में पार्टी सिर्फ और सिर्फ सीट जीतने वाले चेहरों की ही आगे लाएगा।

विनिंग चेहरों की तलाश के लिए ग्राउंड स्तर पर सर्वे हो रहा है।

पार्टी ने इस चुनाव में 5 लोकसभा सीटों पर कैबिनेट मंत्रियों को उतारने की रणनीति भी बनाई है।

क्योंकि, CM भगवंत मान पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि पार्टी चुनाव में 13-0 से जीतेगी।

दूसरी तरफ इसी बहाने सरकार जान पाएगी कि आखिर लोग उनके काम को कितना पसंद कर रहे हैं।

जिसके बाद निकाय व पंचायत चुनाव के लिए भी उसी हिसाब से रणनीति बनाई जाएगी।

इन सीटों पर मंत्रियों को उतारे की तैयारी

आम आदमी पार्टी की तरफ से जिन 5 सीटों पर मंत्रियों को उतारने की तैयारी है।

उनमें बठिंडा, फरीदकोट, संगरूर, पटियाला व अमृतसर शामिल हैं।

हालांकि, इस बारे में पार्टी नेता कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

सूत्रों से पता चला है कि जिन मंत्रियों को उतारने के नाम पर मंथन चल रहा है, उन्हें इन एरिया में तैयारियां शुरू करने का इशारा कर दिया गया है। वहीं, सर्वे में भी उनके नाम शामिल हैं।

नवंबर से ही चल रही तैयारियां

आप ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां गत साल नवंबर में ही शुरू कर दी थीं।

इसके लिए पार्टी कार्यकारी प्रधान से लेकर मंत्रियों व विधायकों और जिला प्रधानों को 5-5 ब्लॉक अलॉट कर दिए थे।

जिन्हें गांव स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए कहा गया था।

पार्टी इस चुनाव में इसलिए नया प्रयोग करने पर विचार कर रही है। क्योंकि, AAP के पास विधानसभा में 92 सीटें हैं।

सरकार को किसी तरह का कोई खतरा भी नहीं है। हालांकि, आप और कांग्रेस दोनों ही I.N.D.I.A का हिस्सा हैं।

लेकिन, वह चुनावी मैदान में किस रूप में उतरेंगे। इस चीज को लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं है।

2019 लोकसभा चुनाव में जीती थी 1 सीट

2019 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी 1 सीट जीती थी।

संगरूर से सीएम भगवंत मान विजयी रहे थे, जबकि 8 सीट पर कांग्रेस और 4 सीट पर BJP व अकाली ने कब्जा किया था।

इसके बाद भगवंत मान 2022 के विधानसभा चुनाव में उतरे और जीतकर मुख्यमंत्री बने। मौजूदा समय में आप का जालंधर लोकसभा सीट पर कब्जा है। यहां से आप के सुशील कुमार रिंकू सांसद हैं।

————————————————————————–

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel

———————————————————————–

जालंधर में महिला को कुत्तों ने नौचा, Video

—————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

————————————————————–

देखें – जालंधर में मोबाइल विक्रेता द्वारा मारपीट की CCTV फुटेज

——————————————————————————-

देखें Video – देश का पहला राज्य बना पंजाब


देखें वीडियो –  डाक्टरों की लूट खत्म, सीएम भगवंत मान ने दिए सख्त आदेश

——————————————————————————–

Video – श्री देवी तालाब मंदिर में 1.21 लाख दीप प्रज्जवलित

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1