Prabhat Times
जालंधर। महानगर जालंधर में आज कानून व्यवस्था का जनाजा निकल गया। दिन दिहाड़े हथियार बंद लुटेरों ने कुकी टाब एरिया में पंजाब नैशनल बैंक में गन पॉइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, लुटेरों ने गन प्वाइंट पर कैशियर से पैसे छीने। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि दोपहर करीब 2:30 बजे दो युवक पिस्टल लेकर बैंक में घुसे और कैशियर को धमकाकर नकदी ले गए।
घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी पैसों से भरा बैग लेकर बैंक से बाहर आते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मुंह ढके हुए हैं, फिर दोनों स्कूटी पर बैठकर चले जाते हैं।
जानकारी के मुताबिक दोपहर के समय बाईक सवार लुटेरों ने बैक मे लूट की वारदात की।
मौके पर पहुंचे डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों ने बताया कि दोपहर के समय लुटेरा बैंक में दाखिल हुआ और कैश काउंटर पर कर्मचारी को गन पॉइंट पर ले लिया और नकदी लूट कर फऱार हो गए।
डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों ने बताया कि फिलहाल स्पष्ट नहीं है कि कितनी नकदी लूटी गई। मौके पर चर्चा है कि लुटेरे बैंक से लाखों की नकदी लूट ले गए।
कैशियर से पैसे मांगे, न देते पर पिस्टल तानी
घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। डीसीपी ढिल्लों ने बताया कि ढाई बजे 2 लुटेरों में से एक लुटेरा कैशियर के पास जाता है और सारा कैश देने के लिए कहने लगता है।
इस दौरान कैशियर पहले पैसे देने को लेकर पहले टालने की कोशिश की गई। कैश न देने पर लुटेरा पिस्टल निकालता है और मारने की धमकी देता है। इस दौरान एक व्यक्ति कैश दे देता है।
दोनों लुटेरों ने मुंह ढके थे
डीसीपी ढिल्लों ने कहा कि घटना के दौरान 3 से 4 ग्राहक बैंक में मौजूद थे। वहीं दूसरा लुटेरा बाहर निगरानी करता रहा। दोनों लुटेरों ने मुंह ढके हुए थे। दोनों लुटेरे कैश काउंटर से कैश लेकर फरार हो गए।
डीसीपी ने कहा कि कैश का आकंलन कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। वहीं घटना के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें लुटेरों को पकड़ने के लिए तैनात कर दी गई है। जल्द लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
———————————————–


ये भी पढ़ें
- …अब 14.2 किलो नहीं सिलेंडर में मिलेगी सिर्फ इतनी गैस! LPG संकट के बीच सरकार का ‘प्लान-बी’
- बड़ी राहत! LPG को लेकर सरकार ने दिए ये अहम आदेश
- पिछली सरकारों की नाकामी से बंद हो गए थे सांस्कृतिक मेले, अब ‘रंगला पंजाब’ के रंग दिखाई देने लगे हैं: मान
- सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की
————————————–
Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
Join Whatsapp Link for Latest News
प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।









