Prabhat Times

चंडीगढ़। पंजाब के प्रोसिक्यूशन एवं लिटीगेशन विभाग में पदौन्नतियां दी गई है। राज्यपाल द्वारा राज्य के 18 एडीए को पदौन्नत कर डिप्टी डीए बनाया गया है।

इन पदौन्नतियों में जालंधर के अनुभवी एडीए सतनाम सिंह भी तरक्की पाकर डिप्टी डीए बने हैं। सतनाम सिंह विभाग में जालंधर समेत कई महत्त्वपूर्ण जिलों में सेवाएं दे चुके हैं।

अमृतसर जिला के जंडियाला गुरू के रहने वाले एडवोकेट सतनाम सिंह ने साल 2007 में वकालत पास कर अमृतसर में प्रैक्टिस शुरू की। इसके पश्चात कड़े परिश्रम से दिसंबर 2014 में जालंधर में बतौर एडीए जॉइन किया।

इसके पश्चात लगातार विभिन्न अदालत में कड़े परिश्रम व निष्ठा से काम किया। अब सरकार द्वारा उन्हें पदौन्नति देकर डिप्टी डीए बनाया है।

पदौन्नत हुए डिप्टी डीए सतनाम सिंह ने तरक्की मिलने पर सरकार और विभाग का धन्यवाद किया है।

उन्होने कहा कि अपने कार्यकाल में वरिष्ठ अधिकारियों और डीए अनिल कुमार बोपाराए के कुशल मार्गदर्शन के चलते वे इस पद पर पहुंचे हैं।

डिप्टी डीए सतनाम सिंह ने कहा कि भविष्य में भी वे अपना काम निष्ठा व इमानदारी से करते रहेंगे।

 

पढ़ें और किन्हें मिली तरक्की

——————————————————-

ये भी पढ़ें

——————————————-————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel