Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (audio viral sheetal angural jalandhar west bjp candidate) मशहूर है कि जिसका नाम होता है वो बदनाम होता है, लेकिन आज भी कई ऐसे लोग हैं जो नाम या काम से नहीं बल्कि अपनी करतूतों से बदनाम होते हैं।

ऐसे ही एक मशहूर व्यक्ति हैं जालंधर के शीतल अंगुराल। जालंधर वेस्ट से आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ कर पहली बार में ही विधायक पद पर पहुंचे शीतल अंगुराल का राजनीतिक कैरियर काफी छोटा रहा।

ऐसा नहीं कि आम आदमी पार्टी ने उन्हें पॉवर नहीं दी, ईज्जत नहीं दी, सब कुछ दिया, लेकिन वे इस सब को पचा नहीं पाए।

‘हाज़मा’ सही न होने के कारण शीतल अंगुराल महज अढाई साल के कार्यकाल में ही औंधे मुंह गिरे।

लेकिन विधायक पद पर महज दो साल में ही शीतल काफी चर्चित रहे, अपने कामो के लिए नहीं बल्कि अपनी हैंकड़ी, गाली गलौच, बदमाशी जैसे विवादों की वजह से।

किस्से तो बहुत हैं, लेकिन अब चुनावों में विधायक पद के लिए कार्यकाल के दौरान एक किस्सा सामने आ रहा है।

शीतल अंगुराल के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कारोबारी के साथ गाली गलौच करने की आडियो वॉयरल हो रही है।

ऑ़डियो सुन कर ही उनके व्यक्तिव का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि ऑडियो में शीतल अंगुराल द्वारा दूसरी आवाज वरिष्ठ नेता मेजर सिंह की है।

मौजूदा समय में शीतल अंगुराल देश की बड़ी राजनीतिक और अनुशासन का दम भरने वाली भारतीय जनता पार्टी की और से जालंधर वेस्ट उप चुनावों के लिए केंडीडेट हैं।

सुनें ऑडियो और खुद फैसला करें कि जालंधर वेस्ट हल्के का प्रतिनिधित्व कैसे नेता के हाथ होना चाहिए।

(कृप्या ऑडियो हेड फोन लगाकर सुने)

YouTube Link

Facebook Link

 

———————————————————————————-

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1