Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (attack on regional manager cholamandlam finance co. Jalandhar) महानगर जालंधर में बड़ी वारदात हुई है। जालंधर के अति व्यस्त संविधान चौक (बीएमसी चौक) में कुछ बदमाशों ने चोलामंडलम इन्वेस्ट एडं फाइनांस कंपनी के रिजनल सेल्स मैनेजर राजेश ठाकुर पर हमला कर दिया।

बदमाशों ने राजेश ठाकुर को तेजधार हथियारों और बेसबैट से बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया।

घायल राजेश ठाकुर को प्राईवेट अस्पताल दाखिल किया गया है।

राजेश ठाकुर ने बताया कि बीती रात वे अपने दफ्तर से निकल कर घर जाने लगे। इसी दौरान विशाल मैगामाट के बाहर कुछ बदमाशों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

राजेश ठाकुर ने बताया कि बदमाशों ने उन्हें गिरा दिया और फिर बेस बैट से बुरी तरह से पीटा।

आसपास लोगो के इकट्ठा होने पर हमलावर फरार हो गए। घायल राजेश कुमार को पहले सिविल अस्पताल और फिर प्राईवेट अस्पताल दाखिल किया गया। पुलिस को सीचना दी गई है।

——————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1