Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। हंसराज महिला महाविद्यालय के एनएसएस यूनिट की ओर से प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला के मार्गदर्शन अधीन पूर्ण देशभक्ति के भाव सहित संविधान दिवस मनाया गया।
इस विशिष्ट राष्ट्रीय दिवस को समर्पित एनएसएस स्वयंसेवकों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया।
इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए उन्हें संविधान दिवस के महत्व हेतु प्रेरित किया
उन्होनें कहा कि संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है बल्कि यह भारत के लोकतन्त्र की नींव है जो नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में जिम्मेदार भागीदारों की दिशा में मार्गदर्शन करता है।
उन्होंने छात्राओं को एक जिम्मेदार नागरिक हेतु अपने कत्र्तव्यों को समझने और संवैधानिक सिद्धांतों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने हेतु उत्साहित किया।
एनएसएस यूनिट प्रोग्राम ऑफिसर सुश्री हरमनु एवं सदस्य डॉ. दीप्ति भी इस अवसर पर उपस्थित रही।
उन्होंने भी छात्राओं को इस प्रकार की सार्थक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने छात्राओं के उत्साह की सराहना की एवं स्मरण करवाया कि संविधान एक जीवंत दस्तावेज है जो राष्ट्र के निर्माण व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका रखता है।
——————————————————-






ये भी पढ़ें
- मान सरकार का शिक्षा में क्रांतिकारी योगदान : शिक्षकों के सम्मान और युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए नया अध्याय शुरू
- ओ तेरी… DIG हरचरण भुल्लर के घर से मिला इतने करोड़ कैश, ज्यूलरी, जानें और क्या-क्या
- पंजाब सरकार का जनसेवा मॉडल ,₹510 CR की मेडिकल क्रांति ; होमी भाभा कैंसर अस्पताल और रिसर्च सेंटर ने दी लाखों को नई जिंदगी
- वरिंदर सिंह घुम्मण के नाम पर रखा जाएगा डीसी और पुलिस कमिश्नर रेजिडेंस पार्क का नाम, नितिन कोहली 23 अक्तूबर को करेंगे उद्घाटन
——————————————————
————————————–











