Prabhat Times
जालंधर। शहर के केंद्रीय विधानसभा के अंतर्गत आते फगवाड़ा गेट इलाक़े के व्यापारियों की दुकानो से निरंतर चोरी की घटनाओं मे बढ़ोतरी होने के मामले पर पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के उप-प्रधान एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कर्फ़्यू के दौरान जालंधर मे आम जनता नही चोर सुरक्षित है क्योंकि अपराधियों को पकड़ने मे विफल पुलिस लोगो के रोज बिना हेलमेट, सीट बेल्ट व मास्क के हज़ारों चालान काट रही है। जिसके चलते हर आदमी परेशान है।
सरीन ने बताया की कुछ दिनो मे एक दर्जन से ज्यदा चोरिया केवल थाना तीन के इलाक़े मे हो गयी है जिसकी जानकारी व सी.सी.टी.वी फूटेज सभी उच्च-अधिकारियों के पास होने के बावजूद पुलिस आरोपियों को पकड़ने मे विफल हो गयी है। क्योंकि उनको एक पुलिस अधिकारी ने बताया हम चोर कैसे पकड़े संदिग्ध रेहड़ी वालों को पकड़ने पर नेताओ के फोन आते है। जिसके चलते अपराधियों को पकड़ना बहुत मुशकिल हो गया है।
सरीन ने कहा हमारे इलाक़े मे नशा तस्करी, गुंडागर्दी, गोलीबारी, चोरी की वारदात इसलिए हो रही है क्योंकि चोरों तस्करों को विधायक का सरक्षण है जिसके सामने पुलिस, व्यापारी व जनता बेबस हो गयी है। क्योंकि काजी मंडी रामा मंडी इलाक़े मे आम जनता असुरक्षित और सरेआम गैर-क़ानूनी कारोबार करने वाले असमाजिक तत्व दिन-प्रतिदिन मज़बूत होते जा रहे है। जिसकी वजह से अपना महानगर आपराधिक गतिविधियों की राजधानी बनता जा रहा है।

ये भी पढ़ें