Prabhat Times

जालंधर। जालंधर के मेयर वनीत धीर की माता आशा धीर का निधन हो गया। आशा धीर पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं।

मेयर विनीत धीर की माता श्रीमती आशा धीर धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री विनोद धीर की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार 25 जून दिन वीरवार को शाम 5 बजे शमशानघाट हरनामदास पुरा में किया जाएगा।

बता दें कि कुछ महीने पहले ही मेयर विनीत धीर के पिता श्री विनोद धीर का निधन हो गया था। परिवार अभी उस दुख से पूरी तरह उबर भी नहीं पाया था कि अब माता आशा धीर के निधन से एक और गहरा आघात लगा है।

श्रीमती आशा धीर के निधन से राजनीतिक, व्यापारिक, धार्मिक वर्ग में शोक की लहर है।

श्रीमती आशा धीर के निधन पर सीएम भगवंत मान, जालंधर सैंट्रल के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली, अमित बजाज, जतिन्द्र मेहंदीरत्ता, जिमखाना क्लब के सचिव संदीप बहल कुक्की, माडल टाउन वेलफेयर शाप कीपर्स एसोसिएशन के प्रधान राजीव दुग्गल, चेयरमैन लखबीर सिंह लाली घुम्मण, प्रभात टाइम्स व समाज के हर वर्ग द्वारा धीर परिवार के साथ शोक व्यक्त किया गया है।

 

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel