Prabhat Times

जालंधर। अपैक्स फाईनांशियल एडं मार्किटिंग सर्विसिज़ के कार्यालय में हाल ही में एक गरिमामय एवं महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें नीवा भूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की कार्यकारी लीडरशिप टीम का स्वागत किया गया।

इस विशिष्ट प्रतिनिधिमंडल में अंकुर खरबंदा (डिप्टी सीईओ एडं एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर), जतिन्द्र वनजानी (डायरेक्टर क्लेम्ज़ एडं ऑप्स), धीरेश रस्तौगी (डायरेक्टर – आईटी), तथा दीपक शर्मा (नैशनल हैड) शामिल थे।

इन सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत अपेक्स फाईनांशियल एडं मार्किटिंग सर्विसीज़ के सीईओ दीपक सिंघल तथा सीओओ पकंज सिंघल ने किया।

यह बैठक महज़ एक औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि पिछले 13 वर्षों से निरंतर मज़बूत होते जा रहे विश्वास और सहयोग के रिश्ते का प्रतिबिंब थी।

 दोनों नेतृत्व दलों ने खुले मन से विचारों का आदान-प्रदान किया, तकनीकी नवाचार और परिचालन दक्षता पर गहन चर्चा की, तथा भविष्य में और भी ऊँचाइयों को छूने के लिए साझा रणनीतियों पर मंथन किया।

चर्चा के दौरान यह विशेष रूप से रेखांकित किया गया कि नीवा भूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड उद्योग में एकमात्र ऐसी कंपनी है जो अनलिमिटेड सम इंश्योर्ड (Unlimited Sum Insured), इंटरनेशनल पॉलिसी (International Policy), तथा नो लिमिट्स नो कैप्स (No Limits, No Capping) जैसी अनूठी सुविधाएं प्रदान करती है — जो इसे स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में एक अद्वितीय एवं भरोसेमंद विकल्प बनाती हैं।

बैठक के दौरान एक महत्वपूर्ण विषय पर विशेष रूप से चर्चा हुई — केवल 10 मिनट में कैशलेस क्लेम्स को अधिकृत करने की दिशा में।

यह पहल ग्राहकों को त्वरित एवं सहज सेवा प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है और स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में सेवा की गुणवत्ता को एक नई ऊँचाई तक ले जाने का प्रयास है।

यह उच्च-स्तरीय संवाद इस बात का प्रमाण है कि नीवा भूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड जैसे दूरदर्शी संस्थान के साथ साझेदारी, समय के साथ और भी सुदृढ़ एवं सार्थक होती जाती है।

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel