Prabhat Times
Roopnagar रूपनगर । पंजाब में रोपड़ के श्री आनंदपुर साहिब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता नितिन नंदा पर विवाह समारोह के दौरान फायरिंग की गई।
गोली उनके सिर के पीछे लगी है। अभी भी गोली सिर के अंदर फंसी हुई है, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
फायरिंग की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उधर, पता चला है कि फायरिंग करने वाला चंडीगढ़ पुलिस से रिटायर्ड डीएसपी हैं।
घायल नितिन नंदा को तुरंत सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें चंडीगढ़ पीजीआी रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही आनंदपुर साहिब पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं
पूर्व DSP समेत 3 लोगों ने फायरिंग की
एसपी गुरदीप सिंह गोसल ने बताया कि सूचना मिलते ही एसएचओ और डीएसपी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
फायरिंग में चंडीगढ़ पुलिस के एक पूर्व डीएसपी दिलशेर सिंह, राम कुमार, और एक अन्य व्यक्ति का नाम सामने आया है।

दोनों पक्षों में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद
एसपी गोसल ने बताया कि यह घटना आपसी संपत्ति विवाद से जुड़ी हो सकती है। उन्होंने कहा कि मौके से सबूत इकट्ठे कर लिए हैं। पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
——————————————————-










ये भी पढ़ें
- मान सरकार का शिक्षा में क्रांतिकारी योगदान : शिक्षकों के सम्मान और युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए नया अध्याय शुरू
- ओ तेरी… DIG हरचरण भुल्लर के घर से मिला इतने करोड़ कैश, ज्यूलरी, जानें और क्या-क्या
- पंजाब सरकार का जनसेवा मॉडल ,₹510 CR की मेडिकल क्रांति ; होमी भाभा कैंसर अस्पताल और रिसर्च सेंटर ने दी लाखों को नई जिंदगी
- वरिंदर सिंह घुम्मण के नाम पर रखा जाएगा डीसी और पुलिस कमिश्नर रेजिडेंस पार्क का नाम, नितिन कोहली 23 अक्तूबर को करेंगे उद्घाटन
——————————————————
————————————–












