Prabhat Times

Amritsar अमृतसर। (amritsar nihang murdered youth) पंजाब के अमृतसर में निहंग ने एक युवक की हत्या कर दी।

मृतक युवक की पहचान मलकीत सिंह के रूप में हुई है।

वह वेरका ब्लॉक के गांव जहांगीर का रहने वाला था।

बीती रात निहंग सुखदेव सिंह ने मलकीत सिंह के घर में घुसकर तलवारों से हमला कर दिया। जिसमें मलकीत सिंह की मौत हो गई।

मलकीत सिंह परिवार का इकलौता बेटा था। घटना के वक्त वह घर में अकेला था।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया।

पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी सुखदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, निहंग की उस युवक के साथ पुरानी साजिश थी,

पहले भी वो उसे जान से मारने की धमकी दे चुका थे,

जब निहंग सिंह ने देखा कि युवक घर पर अकेला है तो वो छत के रास्ते घर में घुसे और धारदार हथियार से युवक की हत्या कर दी।

गांव वालों ने बताया कि मृतक के घर के पास ही निहंग सिंह रहता है और रात को किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी।

घटना बुधवार देर रात की है। परिवार के सदस्य शहर से बाहर गए हुए थे।

गुरुवार सुबह जब उसके माता-पिता घर आए तो उन्होंने मलकीत सिंह का खून से लथपथ शव घर में पड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

——————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1