Prabhat Times

जालंधर। (all party meeting congress bjp akali dal open-front punjab government) पंजाब की राजनीति में आज का दिन काफी अहम रहा। एक तरफ जहां अकाली दल, भाजपा, कांग्रेस के सभी बड़े नेता आज जालंधर में एक मंच पर एकत्र हुए वहीं परस्पर विरोधी नवजोत सिद्धू और बिक्रम मजीठिया में भी यारी हो गई। दोनों नेताओं ने स्टेज पर हाथ मिलाया और एक दूसरे को गले लगाया।

बता दें कि डॉ. बरजिन्द्र सिंह हमदर्द के खिलाफ विजीलैंस द्वारा शुरू की गई इंक्वायरी के विरोध में सभी राजनीतिक दल एकत्र हुए।

इस दौरान जब नवजोत सिद्धू की बारी आई तो उन्होने अपने संबोधन के दौरान मजीठिया की तरफ ईशारा करते हुए कहा ‘साड्डी यारी हो गई, आ जा हत्थ मिलाईए।’

इस पर बिक्रम मजीठिया स्टेज पर गए और दोनो नेताओँ ने जफ्फी डाली। नवजोत सिद्धू ने कहा कि हमारी मुद्दों की लड़ाई जारी रहेगी, लेकिन निजी कुछ नहीं है।

डॉ. बरजिंदर सिंह हमदर्द को हाईकोर्ट से राहत

पंजाब के सीनियर जर्नलिस्ट डॉ. बरजिंदर सिंह हमदर्द को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है।

हाईकोर्ट ने पंजाब विजिलेंस ब्यूरो को बरजिंदर सिंह हमदर्द को गिरफ्तार करने से पहले सात दिन का नोटिस देने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विनोद एस भारद्वाज ने सुनवाई के दौरान ये आदेश दिए हैं।

डॉ. हमदर्द ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। जिसमें उन्होंने जंग-ए-आजादी मेमोरियल की चल रही जांच को रोकने व सीबीआई से उसकी जांच करवाने की मांग भी रखी थी।

इसमें उन्होंने पंजाब सरकार व मुख्यमंत्री भगवंत मान को पार्टी बनाया। 250 पन्नों की याचिका में डॉ. हमदर्द ने पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं और उन्हें जानबूझ कर निशाना बनाने की भी बात कही।

डॉ. हमदर्द के समर्थन में एकत्र हुए सभी राजनीतिक दल

जालंधर जालंधर में आज जंग-ए-आजादी स्मारक की जांच में विजिलेंस द्वारा बरजिंदर सिंह हमदर्द को तलब किए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस के नेताओं के साथ-साथ भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के नेता भी पहुंच गए हैं। कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा और नवजोत सिंह सिद्धू सबसे पहले पहुंचे।

सच्चे लोगों पर कार्रवाई, कटारूचक और बलकार जैसों को सम्मानः- मजीठिया

अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि पंजाब की मान सरकार ने यह हमला सिर्फ बरजिंदर सिंह हमदर्द पर नहीं बोला है बल्कि प्रेस की आजादी पर हमला बोला है।

जिस व्यक्ति की पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत को इतनी बढ़ी देन हो और जिसकी तारीफ खुद राष्ट्रपति की और पदम विभूषण से लेकर पदम श्री दिया हो उस इंसान को टार्गंट करना निंदनीय है।

शहीदों के नक्शे कदम पर अगली आने वाली पढ़ी चल सके उसके लिए जंग-ए-आजादी बनाने वाले बरजिंदर सिंह को इसलिए टार्गेट किया गया क्यों वह उनकी लाइन पर नहीं चल रहे थे।

पहले उन्हें मैसेज भेजे गए कि वह सरकार के साथ चलें नहीं तो उन्हें फिर तंग परेशान होना पड़ सकता है। जब वह सरकार के आगे नहीं झुके तो आखिर में उन्हें विजिलेंस का नोटिस आ गया।

बिक्रम मजीठिया ने कहा कि पंजाब में इमरजेंसी वाले हालात बनाकर लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

अच्छे लोगों को परेशान करके और कटारूचक एवं बलकार सिंह जैसे लोगों को सम्मान देकर पंजाब को कैसा बनाना चाहते हैं। भगवंत मान तो हक सच की लड़ाई लड़ने वाले नहीं बल्कि अपनी तरह अली बाबा 40 चोर चाहिए।

उन्होंने कहा कि जैसे भगवंत मान खुद है वैसे ही उसके साथ कटारूचक और बलकार सिंह जैसे लोग हैं।

मजीठिया ने कहा कि कैबिनेट में सभी लोग बुरे नहीं है। लेकिन कटारूचक और बलकार सिंह जैसों को ज्यादा तरजीह दी जा रही है।

परगट सिंह बोले-लोकतंत्र का गला घोंट रही सरकार

जालंधर कैंट से विधायक एवं पूर्व मंत्री परगट सिंह ने कहा कि पत्राकरिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। पत्रकार सच्चाई को सामने लाते हैं लेकिन मौजूदा सरकार उनका भी गले घोंटने पर उतारू है।

परगट ने कहा कि जो दिल्ली केंद्र में भाजपा की सरकार कर रही है, उससे कहीं ज्यादा धक्का पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार कर रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल केंद्र सरकार के खिलाफ ढिंढोरा पीटते हैं और उनकी नीतियों को फिर पंजाब में लागू भी करते हैं। एसे लोकतंत्र पंजाबियों ने देखा नहीं था और न ही एसी पंजाबियों को कोई आस थी।

भगवंत मान पहले खुद कहते थे कि इतनी सिक्योरिटी दी हुई है कि मुर्गीखाना खोल लें। अब अपने पास सबसे ज्यादा सुरक्षा है तो उन्हें भी अब मुर्गीखाना खोल लेना चाहिए।

यह लोग स्क्रिप्ट लिखकर इवेंट करते हैं। रोज नया शिगूफा छोड़ कर लोगों का ध्यान डायवर्ट करने की कोशिश करते हैं ताकि इनके कारनामे कोई न देख सके।

दमनकारी नीतियां अपना रही मान सरकारः-दलजीत चीमा

शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि बरजिंदर सिंह हमदर्द को दबाने के लिए सरकार ओछे हथकंडे अपना रही है। सरकार दमनकारी नीतियां अपना रही है।

पंजाब की सभी राजनीतिक पार्टियां आज सरकार के विरोध में इकट्ठा होकर सर्वदलीय बैठक कर रही हैं। आजादी के बाद इमरजेंसी में ऐसा समय आया था जब अखबारों का गला घोंटा गया था।

अब आम आदमी पार्टी की सरकार भी वही कर रही है। बरजिंदर सिंह ने पहले विरास्त-ए-खालसा और उसके बाद जंग-ए-आजादी के लिए अपना बहुमूल्य समय दिया ताकि आने वाली पीढियां अपने इतिहास को जान सकें समझ सकें।

उनकी पत्रकारिता के लिए भी बहुत बढ़ी देन है। भगवंत मान को नसीहत दी कि वह केजरीवाल की बातों में आकर संविधान में मिले बोलने की आजादी के अधिकार को छीनने की कोशिश न करें।

लोकतंत्र की आवाज दबाने की कोशिशः-अश्विनी शर्मा

पंजाब भाजपा के प्रधान अश्विनी शर्मा ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार लोकतंत्र की आवाज को दबाना चाहती है।

आज भगवंत मान सरकार की दमनकारी नीतियों को खिलाफ सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। इस बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी अपना स्टैंड बताएगी।

अहंकार में डूबी सरकार के मुखिया अपने आका को खुश करने के लिए लोकतंत्र में बोलने की आजादी के मिले अधिकार को छीनने की कोशिश कर रही है।

अश्विनी शर्मा ने कहा कि सभी लोगों को राजनीति से ऊपर उठकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए।

व्हाटसएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1