Prabhat Times

चंडीगढ़। (After Sadhu Singh Dharamsot, now Vigilance’s big action on former Punjab minister Sangat Singh Giljian) भ्रष्टाचार में लिप्त राजनीतिक लोगों के खिलाफ शुरू हुआ विजीलैंस ब्यूरो का एक्शन रूकता नज़र नहीं आ रहा है।
पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी के पश्चात अब विजीलैंस ब्यूरो ने एक और पूर्व वन मंत्री संगत सिंह गिलजियां को भी भ्रष्टाचार के केस में नामजद कर लिया है।
इस केस में IFS अमित चौहान, मोहाली के वन मंडल अफसर गुरअमनप्रीत सिंह और वन गार्ड दिलप्रीत सिंह पर भी केस दर्ज हुआ है।
संगत सिंह गिलजियां के साथ उनका पी.ए. कुलविन्द्र सिंह और सचिन कुमार भी नामजद हैं। संगत सिंह गिलजियां व नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।

धर्मसोत को हटाने के बाद गिलजियां बने थे जंगलात मंत्री

धर्मसोत कैप्टन अमरिंदर सिंह के CM रहते जंगलात मंत्री थे। हालांकि, जब कैप्टन को हटाया गया तो धर्मसोत की भी मंत्री पद से छुट्‌टी कर दी गई।
इसके बाद चरणजीत चन्नी सीएम बने। तब संगत सिंह गिलजियां को जंगलात मंत्री बनाया गया।
पंजाब में CM भगवंत मान की अगुआई वाली AAP सरकार ने हाल ही में भ्रष्टाचार के मामले में अपने हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया था।

जंगलात अफसरों ने खोली पोल

विजिलेंस ब्यूरो ने मोहाली के DFO गुरअमनप्रीत सिंह और ठेकेदार हरमिन्द्र सिंह उर्फ हैम्मी को रिश्वतखोरी के आरोप में पकड़ा था। उन्होंने पूछताछ में बताया कि धर्मसोत एक पेड़ काटे जाने के बदले 500 रुपए की रिश्वत लेते थे। इसके अलावा नए पेड़ लगाने के बदले भी रिश्वत ली जाती थी।
इसका हिस्सा सीधे तत्कालीन मंत्री धर्मसोत के पास भी जाता था। इसी पूछताछ के आधार पर धर्मसोत को विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार किया। धर्मसोत से मोहाली विजिलेंस हेडक्वार्टर में पूछताछ की जा रही है।

तबादलों और एन.ओ.सी. देने के मामले में भी पूछताछ!

सूत्रों से पता चला है कि साधु सिंह धर्मसोत के कार्यकाल में विभाग में हुए तबादलें और साथ ही हाईवेज़ पर विभिन्न कार्यों के लिए दी जाने वाली एन.ओ.सी. की भी जांच की जा रही है।
बता दें कि WWICS कंपनी के दविन्द्र सिंह की शिकायत पर रिश्वतखोरी के मामले की जांच शुरू हुई थी। वन विभाग के अधिकारियों, ठेकेदारों से होते हुए अब विजीलैंस ब्यूरो के हाथ मंत्रियों तक पहुंच गए हैं।
सूत्रों ने बताया कि विजीलैंस टीम के अधिकारियों द्वारा साधू सिंह और अब संगत सिंह गिलजियां के कार्यकाल में हुई एन.ओ.सी. और तबादलों के बारे में भी जांच शुरू की है।
विजीलैंस विभाग को सूचना है कि एन.ओ.सी. जारी करने और तबादलों को लेकर भी लाखों रूपए के लेनदेन हुआ है। विजीलैंस ब्यूरो के अनुभवी अधिकारी भ्रष्टाचार की जड़ें खोदने पर जुटे हुए हैं।

तड़कसार लिया विजीलैंस ने एक्शन

बता दें कि आज तड़कसार तीन बजे विजीलैंस ब्यूरो के अधिकारी गगनअजीत सिंह के नेतृत्व में अलग अलग टीमें ने अमलोह, पटियाला और खन्ना में रेड की। जिसमें पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, खन्ना से पत्रकार कमलजीत सिंह और पटियाला से चमकोर सिंह को गिरफ्तार किया था।

Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें