Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (adampur police station accused absconding) पंजाब में जालंधर के थाना आदमपुर से हाईवे लुटेरा गैंग का एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

उसकी पहचान अमृतसर के रहने वाले राजा अंबरसरिया के रूप में हुई है। जालंधर देहात पुलिस की CIA स्टाफ की टीम ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार किया था।

बाद में उसे थाना आदमपुर पुलिस को सौंपा गया था। आरोपी कल थाने से फरार हो गया। पुलिस अधिकारी मामले में पुष्टि करने से मुंह मोड़ रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार राजा अंबरसरिया गुरुवार को रात थाना आदमपुर में ही था। इस दौरान थाना आदमपुर के एसएचओ मनजीत सिंह छुट्टी पर थे।

स्टाफ की लापरवाही से उक्त आरोपी शुक्रवार को थाने से फरार हो गया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी द्वारा जालंधर-होशियारपुर हाईवे से एक कार लूटी गई थी।

जिसमें बैठ कर वह फरार हो गया था। उस गाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस अमृतसर सहित विभिन्न बॉर्डर एरिया पर सर्च कर रही है। ताकि उसका पता चल सके।

पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े थे तार

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी राजा अंबरसरिया का असल नाम अजयपाल है। वह मूल रूप से अमृतसर का रहने वाला है।

इसके खिलाफ हेरोइन और हथियार तस्करी के कई केस दर्ज हैं। आरोपी के लिंक पाकिस्तान में बैठे नशा तस्करों के साथ थे।

इसको लेकर पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही थी। मगर वह थाने से ही फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

आरोपी को जालंधर देहात की सीआईए स्टाफ की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

जिसके बाद सीआईए की टीम ने आरोपी थाना आदमपुर की पुलिस को सौंप दिया था। क्योंकि आरोपी के खिलाफ थाना आदमपुर में केस दर्ज हुआ था।

अंबरसरिया को आज कोर्ट में पेश करना था

पुलिस को आरोपी का करीब तीन दिनों का पुलिस रिमांड मिला था। आज आरोपी को दोबारा कोर्ट में पेश करना था।

मगर उससे पहले आरोपी फरार हो गया। थाना आदमपुर की पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, उसकी तलाश जारी है।

घस से बरामद हुआ था आईफोन-15 प्रो

जालंधर देहात की सीआईए स्टाफ की टीम ने अंबरसरिया को गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने अमृतसर के गांव लहौरी मल्ल में रेड की थी।

उसके घर से पुलिस को एक आईफोन-15 प्रो, एक अन्य फोन, स्मार्ट वॉच और चांदी के गहने बरामद किए थे।

आरोपी से मिला था पिस्टल-400 ग्राम हेरोइन

आरोपी के एक साथी गुरविंदर सिंह उर्फ लल्लू सुनियारा के लिंक पाकिस्तानी तस्करों के साथ थे।

इस पर जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि राजा भी उन्हीं तस्करों के लिंक में थे।

सीआईए की टीम ने आरोपी से एक पिस्टल, 5 मैगजीन-कारतूस, करीब 400 ग्राम हेरोइन बरामद की थी।

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1