Prabhat Times
New Delhi नई दिल्ली। (actor and model mukul dev death bollywood) ‘सन ऑफ सरदार’, ‘आर…राजकुमार’, ‘जय हो’ सहित कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोह मनवाने वाले एक्टर मुकुल देव का शुक्रवार की रात को निधन हो गया.
वे 54 साल के थे. शनिवार को उनके दोस्त उनके निधन की खबर सुनकर उनके घर पहुंचे. अभिनेता की मौत कैसे हुए अब इसे लेकर डिटेल्स नहीं मिल पाई हैं.
जानकारी के मुताबिक मुकुल देव का शुक्रवार रात निधन हुआ। शनिवार को उनके दोस्तों को जब उनके निधन की खबर मिली तो वे उनके घर पहुंचे।
उनकी मृत्यु के कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है। उनके परिवार और दोस्तों की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।
उनकी करीबी मित्र और अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की।
उन्होंने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “RIP”। मुकुल देव आखिरी बार हिंदी फिल्म ‘एंथ द एंड’ में नजर आए थे। वे अभिनेता राहुल देव के छोटे भाई हैं।
मुकुल देव का जन्म नई दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था, जिनकी जड़ें जालंधर के पास के एक गांव से जुड़ी थीं।
उनके पिता हरी देव पुलिस में असिस्टेंट कमिश्नर थे और उन्होंने ही मुकुल को अफगानी संस्कृति से परिचित कराया था। उनके पिता पश्तो और फारसी भाषा बोल सकते थे।
मुकुल का मनोरंजन की दुनिया से पहला परिचय कक्षा 8 में हुआ जब उन्होंने दूरदर्शन के एक डांस शो में माइकल जैक्सन की नकल करते हुए प्रस्तुति दी थी
इसके लिए उन्हें पहली बार पारिश्रमिक मिला था। मुकुल ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से हवाई जहाज उड़ाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया था।
धारावाहिक ‘मुमकिन’ (1996) से अभिनय की शुरुआत करने वाले मुकुल देव ने ‘फियर फैक्टर इंडिया’ का पहला सीजन होस्ट किया था।
फिल्मों में उनकी शुरुआत ‘दस्तक’ से हुई थी, जिसमें उन्होंने एसीपी रोहित मल्होत्रा का किरदार निभाया था। पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन की भी ये पहली फिल्म थी।
————————————————-
ये भी पढ़ें –
- MLA रमन अरोड़ा के घर से मिला इतना कैश और ज्वेलरी, करीबियों के ठिकानों पर भी विजिलेंस की दबिश
- होटल, कमर्शियल कांपलेक्स, रियल एस्टेट… MLA रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड में बड़ा अपडेट
- MLA रमन अरोड़ा को लेकर घर से निकली विजिलेंस, विजिलेंस के राडार पर करीबी रिश्तेदार
- स्वर्ग नर्क यहीं हैं – MLA रमन अरोड़ा केस में बोले CM Bhagwant Mann, अफसरों, लीडरों को दी ये चेतावनी
- जालंधर के पड़ौसी शहर का CIA इंचार्ज समेत 4 पुलिस वाले अरेस्ट, DIG नवीन सिंगला ने किया खुलासा
- Big Breaking : जालंधर में MLA रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड
- सिविल जज की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
- कोरोना रिटर्न – हांगकांग-सिंगापुर से थाईलैंड तक मचा हड़कंप
- भारत के इन राज्यों में फैला कोरोना, केंद्र ने किया अलर्ट
- ट्रंप सरकार का बड़ा एक्शन! इन भारतीयों को नहीं मिलेगा अमेरिका का वीज़ा
- जालंधर में पुलिस और गैंगस्टर के बीच चली सीधी गोलियां, सामने आया होशियारपुर क्नेक्शन
- कमिश्नरेट जालंधर पुलिस ने इस जिला में किया एनकाउंटर, टीनू हत्याकांड में वांटेड थे दोनों आरोपी
- भारतीय सेना का बड़ा खुलासा! पाकिस्तान के निशाने पर था Golden Temple
- 20 रुपये के नोट को लेकर RBI का बड़ा ऐलान
- दिल थाम लें iphone लवर्स! ऐसा होगा iphone 17 pro
- पंजाब पुलिस से बड़ी खबर! हरप्रीत मंडेर, स्वर्णदीप सिंह के सस्पेंशन आर्डर रद्द
- पाकिस्तान PM का बड़ा कबूलनामा! 9-10 मई की रात भारत ने कर दिया था बुरा हाल